गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के बगोदर थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब लोड टाटा मैजिक वाहन को जब्त किया. वहीं पुलिस चालक को भी पकड़ने में सफल रही. जानकारी के अनुसार, जब्त वाहन में 34 शराब की पेटी लोड थी. जिसे बगोदर सरिया के रास्ते बिहार पहुंचाया जाना था. गिरफ्त में आए चालक ने पुलिस को यह भी है बताया कि मैजिक में लोड शराब का मालिक बगोदर थाना के बगोदरडीह गांव निवासी आदित्य यादव है और इसी के इशारे पर शराब लोड गाड़ी को बिहार पहुंचाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार बगोदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरिया रोड में सर्च ऑपरेशन चलाया और शराब लोड गाड़ी को जब्त किया. फिलहाल, पुलिस अब शराब के मालिक आदित्य यादव को दबोचने में जुटी हुई है. लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है.
रिपोर्टः दिनेश कुमार, गिरिडीह
