✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाघमारा के लाल शुभम का जमुआटांड में जोरदार स्वागत, UPSC में 142वीं रैंक पाकर लौटे घर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 6:23:31 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र जमुआटांड डुमरा के रहने वाले शुभम कुमार ने UPSC-2025 की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 142वीं रैंक हासिल किया है.अपने सफलता से क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले शुभम अपने पैतृक गांव लौटने पर अभूतपूर्व अभिनंदन किया गया.

नारों और फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत

बीसीसीएल कर्मी हीरालाल महतो और मंजू देवी के पुत्र शुभम जैसे ही दिल्ली से अपने गांव पहुंचे, युवाओं की टोली ने नारों और फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते ग्रामीणों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया.अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और बड़ों के आशीर्वाद को देते हुए शुभम ने अपनी यात्रा की शुरुआत धार्मिक स्थलों के दर्शन से की.

परिजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से शुभम की आरती उतारी

जमुआटांड काली मंदिर, ग्राम देवता स्थान, हरि मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और ठाकुर बाड़ी में माथा टेकावही डॉ. संजय कुमार रजवार और राजा सतेंद्र नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.घर पहुँचने पर मां मंजू देवी और परिजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से शुभम की आरती उतारी और तिलक लगाया. जैसे ही शुभम ने माता-पिता के चरण स्पर्श किए, वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें खुशी से नम हो गई.शुभम कुमार महतो ने इस दौरान बताया की ईमानदारी, कड़ी मेहनत और अटूट लगन ही वह मंत्र है, जिससे कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:upsc newsupsc news todayupsc result newsupsc inspiration newsdhanbaddhanbad accidentjharkhand newsakansh dhul upscbihar newsnews biharjharkhand news updatesindia newsupscnewsjharkhand news livejharkhand live newslive jharkhand newsupsc bhawan interview time

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.