✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 ढुल्लू या जलेश्वर -किसके दावे में कितना है दम, 20 जुलाई को तय करेगा हाई कोर्ट 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:10:56 AM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के कोहिनूर मैदान स्थित इवीएम वेयर हाउस को बाघमारा विधानसभा के प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया.  जिस समय यह खोला गया, उस समय बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो और मुकदमा करने वाले पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे. सबों की उपस्थिति में मतगणना से जुड़ी सील बंद पंजिका को दिखाया गया, जिसे हाईकोर्ट में पेश करना है. इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई.  बता दें कि धनबाद की बाघमारा विधान सभा फिर सुर्खियों में है. विधानसभा चुनाव की फिर से काउंटिंग के लिए दायर मामले में 20 जुलाई को झारखंड के हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. 

जलेश्वर महतो ने दायर की याचिका 

बाघमारा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जलेश्वर महतो ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर वोटों की फिर से काउंटिंग कराने  की मांग की थी. 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत-हार का अंतर मात्र 879 वोटों का ही था.  बताया जाता है कि हाईकोर्ट ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह  धनबाद के उपायुक्त से 20 जुलाई से पहले नामांकन एवं निर्वाचन संबंधी सभी दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत करने को कहा है. इसी आलोक में आज की कार्रवाई की गई.  

किसका रहा है कब्जा

बता दें कि बाघमारा विधान सभा से वर्ष 2000 में जलेश्वर महतो समता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे.  वहीं 2005 में भी जलेश्वर महतो जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव में विजयी हुए.  जबकि 2009 में ढुल्लू महतो झारखंड विकास मोर्चा के बैनर पर चुनाव लड़कर जीते थे , फिर 2014 में भाजपा के टिकट पर वही चुनाव जीते और 2019 में भी भाजपा के टिकट पर ही चुनाव जीते है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.