✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जाम छलकाने वालों के लिए बुरी खबर, राजधानी में दो दिनों तक बंद रहेगा मयखाना

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 1:57:24 PM

हजारीबाग(HAZARIBAGH):  रामनवमी को लेकर झारखंड में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. पूरे राज्य में शांति और सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से व्यापक तैयारियां की गई हैं. इसके तहत कई अहम फैसले भी लिए गए हैं, जिनमें शराब की बिक्री पर अस्थायी रोक और यातायात व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव शामिल हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और निगरानी भी बढ़ा दी गई है. प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

हजारीबाग के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने आदेश जारी करते हुए 27 मार्च से 29 मार्च 2026 तक जिले में सभी शराब दुकानों, बार, रेस्टोरेंट और उत्पाद लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश दिया है. यह आदेश झारखंड उत्पाद अधिनियम 1915 की धारा 26(1) के तहत लागू किया गया है.

वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई रूट डायवर्जन भी लागू किए गए हैं. रांची, बोकारो, जमशेदपुर और पुरुलिया से आने-जाने वाली बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं.

धनबाद के बैकमोड़ थाना क्षेत्र में झरिया और केंदुआडीह की ओर जाने वाले वाहनों को मटकुरिया चेकपोस्ट और नई दिल्ली मोड़ के रास्ते डायवर्ट किया गया है. जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में सिंदरी से पुटकी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गोशाला ओपी के पास रोका जाएगा, जबकि बोकारो से धनबाद आने वाले भारी वाहनों की आवाजाही डिनोबली एफआरआई स्कूल गेट के आगे प्रतिबंधित रहेगी. पुटकी से सिंदरी जाने वाले वाहनों को आबो देवी पेट्रोल पंप के पास रोकने का निर्देश है.

इसके अलावा, झरिया थाना क्षेत्र में धनसार से कतरास मोड़ तक और केंदुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

 

 

Tags:Ranchi liquor ban newsJharkhand alcohol banlcohol ban Ram NavamiLiquor shops closedliquor restrictionAlcohol ban in JharkhandJharkhandAlcohol banRam Navami

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.