धनबाद(DHANBAD) - ट्रेन में 9 माह की बच्ची, वह भी अकेली एवं खाली ट्रेन में. जी हां, ऐसी ही घटना आज धनबाद में घटी है. मंगलवार की सुबह सिक्योरिटी कंट्रोल को सूचना मिली कि कोचिंग कंपलेक्स में खड़ी गाड़ी संख्या 13304 के सीट नंबर 46 पर एक छोटी बच्ची अकेले पड़ी हुई है. उसके साथ कोई नहीं है. इस सूचना के बाद आरपीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद किया. बच्ची की डॉक्टरी जाँच कराई गई तो वह बिलकुल सही मिली.
बच्ची को फिलहाल धनबाद के चाइल्डलाइन को सुपुर्द कर दिया गया है लेकिन इस घटना को जिसने भी सुना -जाना माथा पीट लिया.जिसने भी ऐसा किया है माँ की ममता को कलंकित किया है.
ट्रेन में लावारिस हालत में मिली 9 माह की बच्ची, आरपीएफ ने सौंपा चाइल्ड लाइन को

Published at:28 Jun 2022 01:17 PM (IST)
Tags:News