✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबूलाल का कांग्रेस पर तंज, कहा - संविधान से छेड़छाड़ करने वाले आजकल संविधान बचाने निकले हैं, देखिए और क्या कहा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:24:34 PM

देवघर(DEOGHAR): संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरा हो रहा है. भाजपा पार्टी ने निर्णय लिया है कि देशभर में संविधान के विषय में सामान्य जानकारी लोगो को प्राप्त हो इसके लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता संविधान की गहरी जानकारी लेते हुए लोगों के बीच जा कर उन्हें संविधान की जानकारी देगी. खासकर संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कॉंग्रेस पार्टी द्वारा अपमान को उजागर करने की बात भी बतलाई जाएगी. भाजपा द्वारा आज देवघर में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निजी होटल में आयोजित अभियान में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद सहित देवघर जिला के सभी कमिटी के पदाधिकारी शामिल हुए. 

अपने स्वार्थ के लिए कॉंग्रेस ने संविधान के साथ जितना छेड़छाड़ किया उतना किसी ने नहीं किया

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कोंग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस संविधान की कॉपी लेकर पिछले डेढ़ से दो साल से ये पार्टी संविधान का बहुत बड़ा रक्षक औऱ हितैषी बन रही है लेकिन वास्तविकता इससे उल्टा है. बाबूलाल ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने संविधान के साथ जितनी बार छेड़छाड़ किया है उतना किसी ने नहीं किया. शुरू से ही कांग्रेस पार्टी रिज़र्वेशन के विरोधी रही है लेकिन अब ये लोग संविधान की कॉपी साथ लेकर घूमते हैं और भाजपा के ऊपर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हैं की भाजपा संविधान समाप्त करने जा रही है. बाबूलाल ने कहा कि संविधान की गौरवपूर्ण यात्रा इतनी अच्छी है कि भारत जैसी डेमोक्रेसी जो दुनिया मे कही नही मिलेगी. ऐसा यहाँ का संविधान है इसलिए देश के हर लोग स्वतंत्रता प्रेमी है. बाबूलाल ने कहा कि वे लोगों को कहा करते है कि इस देश में 36 करोड़ देवी देवता है और कई अवतार भी इसी धरती पर पैदा हुए. इस पवित्र भूमि पर देवता भी जन्म लेने के लिए लालायित रहते हैं. बाबूलाल ने कहा कि इसके पीछे का कारण यह है कि जो भी व्यक्ति इस भारत भूमि पर तप,परित्याग या परोपकार करते है वो नर से नारायण बन जाते हैं।ऐसा सिर्फ भारत देश में ही है. 

देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है अब यह पार्टी अतीत की वस्तु हो गई-बाबूलाल

कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान की रक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा कॉंग्रेस ने बापू और बाबा साहेब का अपमान करने का भी आरोप भाजपा पर लगाया जा रहा है कि भाजपा द्वारा बापू,अंबेडकर और संविधान का नामोनिशान मिटाया जा रहा है. इनदिनों कांग्रेस द्वारा पूरे राज्य में जय बापू,जय भीम,जय संविधान अभियान चलाया जा रहा है. खासकर संविधान की रक्षा के लिए लोगों का समर्थन भी मांगा जा रहा है. इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जो भक्ति कॉंग्रेस द्वारा संविधान की रक्षा में दिखाया जा रहा और लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा ऐसे में एक बंगला कहावत कहते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अति भक्ति चोरेर लक्षण यानी जो बहुत अधिक भक्ति दिखा रहा हो तो उसके मन में चोर हो सकता है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले 3 चुनावों में कॉंग्रेस बुरी तरह पिट चुकी है. देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।तब राहुल गांधी जगह धुंध रहे है कि संविधान के नाम पर कही जगह मिल जाये. बाबूलाल ने कहा की जब तक भाजपा है तब तक कॉंग्रेस को जगह नही मिलने वाली है. अब कांग्रेस अतित की वस्तु हो गयी. इस बार 99 तक पहुँचे है लेकिन इसका चक्कर बहुत खराब होता है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsBabulal marandiBabulal taunts CongressBjp partyCongress75 years of constitution formation completedConstitution Pride Campaign Program

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.