✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबूलाल मरांडी का सनसनीखेज दावा:बैंकमोड के दुकानदार ने कोयला तस्कर सिंडिकेट के लिए मंगाए 55 आईफोन,फेस टाइम से धंधे की तैयारी!

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:56:53 AM

धनबाद: कोयला चोरी और तस्करी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हमलावर हैं .वह लगातार कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कोयला चोर और तस्करों की सूची जारी कर रहे हैं. बता रहे हैं कि कैसे कोयला चोर और तस्करों का सिंडिकेट काम कर रहा है. 

इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक बड़ा खुलासा किया है. कहा है कि धनबाद के बैंक मोड़ के एक दुकानदार ने 55 आईफोन मंगवाए हैं .और यह आईफोन सिंडिकेट के लोगों के लिए मंगाए गए हैं. उन्हें आशंका है कि सामान्य कॉल ट्रेस होने के डर से अब फेस टाइम के जरिए पुलिस और माफिया मिलकर कोयला चोरी का सिंडिकेट चलाने की तैयारी में है. उन्होंने आगे कहा है कि मैं केंद्रीय जांच एजेंसियों से आग्रह करता हूं कि धनबाद में अचानक सक्रिय हुए आईफोन और उनके खरीदारों और नामी बेनामी उपयोगकर्ताओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए.

उन्होंने दावा किया है कि यह चोर गिरोह चाहे जितनी भी तकनीक बदल ले, हम प्रदेश की संपत्ति की लूट रुकवाने के लिए इन्हें बेनकाब करते रहेंगे.उनके पोस्ट को हूबहू नीचे दिया जा रहा है..

जब से ईडी की दबिश बढ़ी है और मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोयला चोरी की पोल खोली, तब से धनबाद में अवैध कोयले के 'धंधे' पर एक अघोषित आंशिक अल्प विराम लगा है, माफियाओं में डर पैदा हुआ और लूट थोड़ी कम हुई.

लेकिन अब विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कोयला चोर फिर से सक्रिय हो रहे हैं और कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए उन्होंने अपने 'कम्युनिकेशन' का तरीका बदल दिया है.

चौंकाने वाली सूचना यह है कि धनबाद के बैंक मोड़ स्थित एक दुकानदार ने हाल ही में करीब 55 iPhones मंगाए हैं. मकसद साफ है सामान्य कॉल ट्रेस होने के डर से अब FaceTime के जरिए पुलिस और माफिया मिलकर कोयला चोरी का सिंडिकेट चलाने की तैयारी में है.

मैं केंद्रीय जांच एजेंसियों से आग्रह करता हूँ कि धनबाद में अचानक सक्रिय हुए इन आईफोन और इनके खरीदारों और नामी-बेनामी उपयोगकर्ताओ पर कड़ी निगरानी रखें.

ये चोर चाहे जितनी तकनीक बदल लें, हम प्रदेश की संपत्ति की लूट रोकवाने के लिये इन्हें बेनकाब करते रहेंगे.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsBabulal MarandiBankmode shopkeeper ordered 55 iPhones fEDED raid

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.