✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबूलाल मरांडी की ललकार, राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने को हो जाएं तैयार 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:03:26 PM

धनबाद(DHANBAD):  पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को धनबाद के निरसा  में कार्यकर्ताओं को ललकार दी कि  तैयारी ऐसी करें कि अगले चुनाव में झारखंड सरकार को उखाड़ फेंका जा सके. कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि परिवर्तन हर हाल में लाना है. 17 अगस्त से 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलने वाली संकल्प यात्रा के छठे चरण में बाबूलाल मरांडी आज निरसा  स्थित कुहका  मैदान  में जनसभा को संबोधित किया. कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है.  सड़क, पानी, बिजली को लेकर जनता बेहाल है.  राज्य सरकार कान में तेल डालकर सो गई है, लेकिन भ्रष्टाचार करने में वह सजग है. खुलकर लूट खसोट  हो रहा है.  कानून- व्यवस्था का हाल बेहाल है. 

धनबाद में तीन वर्ष में बीस कीऔपचारिकता की गई 

धनबाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 3 वर्ष में पहली बार बिस सूत्री  की बैठक हुई और वह भी केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए.  ऐसे में राज्य का विकास कैसे होगा. मीडिया से बात करते हुए कहा कि  कोयलांचल में धसान  की  घटनाएं लगातार हो रही है.  जिसमें लोगों की जाने जा रही है.  लेकिन सरकार चुप है. राज्य सरकार सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. सरकार को इन सब मुद्दों से कोई मतलब नहीं है.  बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर भी कड़ा प्रहार किया. यह विधानसभा क्षेत्र अपर्णा सेनगुप्ता का है. 2019 में भाजपा से वह पहली बार विधायक बनी है, कार्यक्रम में सांसद पशुपति नाथ सिंह ,गणेश मिश्रा सहित काफी सांख्य में भाजपाई उपस्थित थे. 

धनबाद (निरसा ) से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Tags:dhanbadnirsababulaal marandisankalpyatrahemantsarkaar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.