✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबूलाल मरांडी का झारखंड सरकार पर बड़ा हमला, कहा-अगर आप बीमार हैं तो मोटी रकम का जुगाड़ रखिये,नहीं तो.....

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 29, 2026, 5:36:54 PM

धनबाद(DHANBAD): झारखंड सरकार के क्रियाकलापो  से प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी खासे  नाराज है.  गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स एक कड़ा और तीखा पोस्ट किया है.  पोस्ट में उन्होंने झारखंड की जनता को सावधान किया है और सरकार पर कड़ा हमला बोला है.  उन्होंने लिखा है ---

 प्यारे झारखंडवासियों के नाम एक संदेश, 

अगर आप झारखंड में रहते हैं और एक सफल व्यवसाय चलाते हैं, तो सावधान हो जाइए और अपने लोगों को घर से बाहर मत निकलने दीजिए, क्योंकि सरकार नागरिकों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेने से साफ़ इनकार कर चुकी है.  अपने परिवारजनों की सुरक्षा अब आपकी ज़िम्मेदारी है.  यहॉं कारोबार कर रहे हैं तो अपहरण होने पर फिरौती देकर छूटने और यदाकदा गुंडे ही नहीं, पुलिस से भी भयादोहन कराने के लिये तैयार रहिये।  

अगर आप झारखंड में रहते हैं और खेती करते हैं, तो सरकार द्वारा चुनाव के समय किए गए समर्थन मूल्य के वादों से कम दाम पर अपनी फ़सल बेचने के लिए तैयार रहिए, क्योंकि एक बार फिर हेमंत सरकार भरोसा तोड़ चुकी है.  संभव हो सके तो अपनी ज़मीन को घोटालेबाज़ मंत्रियों की नज़र से बचाये रखिये। 

अगर आप झारखंड में रहते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं अगर आप झारखंड में रहते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो बड़ी रकम का इंतज़ाम कर लीजिए, क्योंकि सरकारी अस्पताल कभी भी ढह सकते हैं, दवाइयाँ कभी भी खत्म हो सकती हैं, और वेंटिलेटर तो अक्सर ख़राब ही रहते है. 
अगर आप झारखंड में रहते हैं और आदिवासी हैं, तो शिक्षा की उम्मीद छोड़ दीजिए और अपनी ज़मीनों को अवैध घुसपैठियों से बचाने के लिए लगातार संघर्ष करने को तैयार रहिये। 

अगर आप झारखंड में रहते हैं, युवा हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो साल-दर-साल भर्तियाँ निकलने का इंतज़ार कीजिए, फ़ॉर्म निकलें और रद्द हों, बार-बार आवेदन करने के लिए कमर कस लीजिए, नौकरी ख़रीद कर लेने की क्षमता रखिये और उसके बाद भी घोटालों की मार सहने के लिए तैयार रहिए।और अगर आप झारखंड में रहते हैं, तो मुख्यमंत्री या सरकार से किसी भी नीति या न्याय की उम्मीद करना छोड़ दीजिए, बस उनके विदेशी दौरों और “शापिंग टूर की” “सफलता” पर बधाई संदेश देना मत भूलिए।

Tags:DhanbadJharkhandBabulaal MarandiHamlaSarkaar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.