✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 सरायकेला में सीएम पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी, गीता कोड़ा के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:40:33 AM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के राजनगर में बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस क्षेत्र के लिए उन्हें विकास में बाधक करार दिया.सिंहभूम लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में मतदान को लेकर जनसभा में हेलीकॉप्टर से पहुंचे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्थानीय विधायक सह सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर जोरदार हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए.  

बाबूलाल मरांडी ने गिनवाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

 बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री के निर्देश पर तपिश और भीषण गर्मी में पानी तक उपलब्ध नहीं कराया. स्थानीय होने के बावजूद मुख्यमंत्री का गृह जिला आज भी विकास से कोसों दूर है, बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में कई बेहतरीन योजनाओ की सौगात पूरे देश को दी है, पूरे सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 78 हजार बेघर लोगों को रहने के लिए पीएम आवास दिया गया ,20 हजार 508 लोगों को उज्जवला गैस योजना का लाभ मिला, 5 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड देकर स्वास्थ्य सुरक्षा दी गई है, नल जल योजना से घरों तक पीने का स्वच्छ पानी दिया जा रहा है ,लेकिन केंद्र सरकार के इन योजनाओं पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ग्रहण लगाने तुली है.  सिंहभूम से कमल जरूर खिलेगा. 

पढ़ें गीता कोड़ा ने क्या कहा

 चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल की गारंटी के चलते पूरा विश्वास है कि सिंहभूम से एक कमल जरूर खिल कर दिल्ली जाएगा, गीता कोड़ा ने कहा कि झामुमों ने सरकार आदिवासियों को ठगने का काम किया है, शिक्षा ,स्वास्थ्य  से वंचित रखा है ,अब वक्त आ गया है कि 13 मई को बीजेपी के पक्ष में मतदान कर मुंहतोड़ जवाब देना है. जनसभा में बड़ी संख्या में युवाओं ने बीजेपी पार्टी का दामन थामा, जिनमें से अधिकांश झामुमो छोड़ बीजेपी में शामिल हुए. 

 रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल    

Tags:Babulal MarandiBabulal Marandi BJPBabulal Marandi jharkhandBabulal Marandi in saraikelaBabulal Marandi on congressBabulal Marandi on jmmBabulal Marandi newsBabulal Marandijharkhsand bjp State Presidentbjp State President babulal marandiState President bjpsaraieklasaraiekla newssaraiekla news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.