✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारखंड की सांगठनिक स्थिति के बारे में खुलकर जानकारी दी बाबूलाल मरांडी ने,जानिए क्या कहा चंपाई सोरेन के बारे में

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:12:59 PM

रांची(RANCHI): झारखंड बीजेपी में हलचल तेज है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पार्टी में आने से कौतूहल देखने को मिल रहा है. पार्टी के छोटे से बड़े नेता चंपाई सोरेन के भाजपा में आने के नफा नुकसान का विश्लेषण कर रहे हैं. इधर प्रदेश के नेताओं को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली तलब किया था. बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है.

प्रधानमंत्री को क्या कहा बाबूलाल मरांडी ने

 दिल्ली में झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी दी. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की ओर से की जा रही तैयारी की संक्षिप्त जानकारी दी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबूलाल मरांडी से कुछ खास चीजों पर जानकारी ली. सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन के भाजपा में आने से उसके प्रभाव के बारे में जानना चाहा. बाबूलाल मरांडी ने अपने स्तर से इसके प्रभाव पर अपनी राय रख दी. इसके अलावा विधानसभा चुनाव की तैयारी के बारे में भी चर्चा हुई.

चंपाई सोरेन के भाजपा में आने का क्या होगा परिणाम

  राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि चंपाई सोरेन के भाजपा में आने का असर तो होगा ही. कोल्हान क्षेत्र में इसका अधिक परिणाम देखने को मिलेगा. कोल्हान में चंपाई सोरेन टाइगर के नाम से जाने जाते हैं. उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंपाई सोरेन की मुलाकात करवाई थी. भाजपा में शामिल होने के कयास पहले से ही लग रहे थे.परंतु चंपाई सोरेन इससे इनकार करते जा रहे थे लेकिन सब कुछ समझ में आ रहा था. बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के प्रभाव के बारे में बताया.

Tags:pm narendra modi livepm modi livemodi ji live todaypm modi live speech todayमोदी जी लाइवमोदी लाइव आजमोदी जी का भाषणpm narendra modi today livepm modi today livepm modi live todaymodi news livepm narendra modi live todaychunav news today livepm modi live singhbhumpm modi live from singhbhumpm modi live jharkhandpm modi jharkhand livemodi jharkhand speech livemodi speech singhbhummodi speech jharkhandlok sabha election 2024jharkhand assembly electionjharkhand vidhan sabha chunavchampai soren join bjpchampai soren to join bjpchampai soren bjpchampai soren in bjpchampai sorenchampai soren will join bjpchampai soren joins bjpchampai soren bjp latestchampai soren bjp newschampai soren newschampai soren vs hemant sorenchampai soren livehemant sorenchampai soren joining bjp livechampai soren news livechampai soren ex cmhindi newsbihar newsचंपाई सोरेनbreaking newschampai soren joins bjp live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.