गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने का मतलब है कि धांधली होना. मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार का उद्देश्य ही बैलेट पेपर से चुनाव कराकर निकाय चुनाव में जबरन सत्ता हासिल करना है.
बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर लगाया ये आरोप
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि निकाय चुनाव में अर्धसैनिक बल लगाए नहीं जा रहे है. लेकिन भाजपा का मांग है निकाय चुनाव में अर्धसैनिक बल लगाए जाए. कहा कि राज्य में प्रयापत संख्या में अर्धसैनिक बल कि टुकड़िया है. इसके बाद भी उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा. ये संकेत देता है कि निकाय चुनाव हेमंत सरकार अपनी मनमर्जी से शहर का सरकार बनाने के प्रयास में है.
जिन्हें भाजपा की नीति पसंद है वो आ रहे है
एक सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिन्हें भाजपा कि नीति पसंद है. वो भाजपा में आ रहे है. दुलाल भुईया ऐसे कई नेताओं का भाजपा में आना दल कि नीति ही है. इधर प्रेसवार्ता में महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय भी शामिल हुए थे.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक
