✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलानगरी बेरमो में हेमंत सरकार पर फिर बरसे बाबूलाल, संकल्प यात्रा के जरिए राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:54:32 PM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-संकल्प यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं में जान फूंकने और आगामी चुनाव में भाजपा की जमीन मजबूत करने के लिए बाबूलाल लगातार हर विधानसभा का दौरा कर रहें है. इसी कवायद में उनका कारंवा कोयलांचल बेरमो की धरती पर पहुंचा . जहां कथारा के शिव मंदिर में उनका कार्यक्रम आयोजित था.

मुख्यमंत्री हेमंत पर हमलावर बाबूलाल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगातार हमलावर बाबूलाल यहां भी जमकर बरसे. उनकी तल्खियां एकाबर फिर राज्य के कानून इंतजमात पर दिखी और सवाल उठाया कि कानून का राज खत्म हो गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बेधड़क माफिया बालू, लोहा,कोयला, पत्थर तस्करी कर लूट मचाए हुए हैं. बाबूलाल ने शिबू सोरेन के परिवार को भी घेरा और कहा कि रांची से लेकर संथाल परगना तक सबसे ज्यादा जमीन इसी परिवार की है. उन्होंन इंडिया गठबंधन पर प्रहार किया और बोला कि सारे लोग आज एक हो गये हैं.

मोदी सरकार की तारीफ

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल ने केन्द्र की मोदी सरकार की तारीफ की और बताया कि गरीबों की जिंदगी भाजपा सरकार ने बदली है. मां और बहनों की तकलीफ मोदी सरकार ने ही समझा है. उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री ने जो कहा वह करके दिखा दिया. गरीबों को जनधन खाता खुलवाकर उनकी जिंदगी आसान बनाई. हर गरीब को पांच किलो अनाज दिया ताकि कोई भूखा न रहे. अच्छा स्वास्थ्य मिले इसे लेकर आय़ुष्मान भारत कार्ड बनाकर चिकित्सा सुविधा दी. इसके साथ ही कम कीमत पर दवा मिले, इसे लेकर जनऔषधि केन्द्र खोला.

संकल्प यात्रा के इस कार्यक्रम में बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव, गिरिडीह के पूर्व संसद रविन्द्र पाण्डेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल ने भी संबोधित किया. इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

Tags:Babulal lashed out Hemant governmentcoal city Bermoबेरमो में गरजे बाबूलाल मरांडीबाबूलाल ने शिबू सोरेन परिवार को घेराबेरमो में संकल्प यात्राबेरमो में बाबूलाल मरांडीsankalp yatra babulal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.