✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधानसभा और हाईकोर्ट परिसर में हो बाबा साहेब की प्रतिमा — वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर ने की अपील

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:48:50 AM

रांची(RANCHI):
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आगामी 11 जून को रांची में अनुसूचित जाति विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सुनिश्चित की गई है. बैठक के बारे में राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कई सारी जानकारियाँ दी है. उन्होंने बताया कि इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, सह प्रभारी डॉक्टर बेला प्रसाद, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश क साथ पार्टी के और भी कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ये भी कहा है की काँग्रेस पार्टी के सभी राष्ट्रीय नेता भी ये मानते हैं कि झारखंड में अनुसूचित जाति सहित जनजाति पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होना बेहद जरूरी है.

राज्य के वित्त मंत्री ने बताया कि इसी परिप्रेक्ष्य में रांची में अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी 11 जून को बैठक का आयोजन होगा. उन्होंने कहा कि वह अपील करते हैं कि नए विधानसभा और हाईकोर्ट परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित हो. इसके साथ ही रांची में अनुसूचित जाति के लिए छात्रावास बनाया जाए. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने राज्य के तमाम जिलों में रहने वाले अनुसूचित जाति के बच्चो को रांची में रहकर पढ़ने की सुविधा मिले इसके लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त छात्रावास बनाया जाने की भी मांग की है.

Tags:radhakrishna kishoreFinance Minister Radhakrishnan Kishoreअनुसूचित जातिविधानसभा और हाईकोर्ट परिसर में हो बाबा साहेब की प्रतिमाhemant soren newscongress news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.