✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विश्व रक्तदान दिवस : रिम्स में निकाली गई जागरूकता रैली

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:07:10 AM

रांची(RANCHI): रक्तदान महा दान होता है,और आज विश्व रक्तदान दिवस  है.  इस मौके पर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से रिम्स में रैली निकाली गई. रक्तदान करने को लेकर लोगों को जागरूक किया है.रैली का उद्घाटन रिम्स के निदेशक  डॉ राजीव गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ हीरेंद्र बीरूआ, डीएमएस डॉ शैलेश, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ सुषमा कुमारी और डॉ उषा सरोज ने किया. रैली रिमसोनियन हॉल से शुरू होकर न्यू ट्रामा सेंटर तक गई. जिस दौरान छात्र - छात्राओं ने ' रक्तदान महादान'  के नारे लगाएं और जन समुदाय से रक्तदान के लिए आग्रह किया।

मौके पर रिम्स के निदेशक ने कहा कि सभी लोगों को समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए. रक्तदान करने से कई फायदे है. साथ ही रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि आज रक्तदान दिवस है और यह बेहद ही खास दिन है. उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए लोगों को रक्त दान के प्रति जागरूक करने का काम किया गया है. उन्होंने बताया कि समय समय पर रिम्स में कैम्प लगाकर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता है. जिसमें सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले.         

इस रैली का आयोजन डॉ चंद्र भूषण के नेतृत्व में किया गया जिसमें कोर कमीटी मेंबर्स अभीशील दास ,अमन कुमार सिंह ,आकांक्षा पटनायक, फामिदा अर्शी ,इंदु मुनि हेंब्रम , राजू कुमार रॉय ने बढ़ -चढ़कर अपनी सहभागिता दिखाई। इस विशेष उपलक्ष्य पर रिम्स की मूवी सोसाइटी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ओल्ड इमरजेंसी और न्यू  ट्रामा सेंटर के पास 'नुक्कड़ नाटक 'कर  लोगों से रक्तदान करने की अपील की.  इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण के बीच  रक्तदान करने को लेकर जागरूकता फैलाना था.

Tags:blood donate campblood donate awareness rallyjharkhand ka newsrimsrims directorblood donate

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.