✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कल रांची में थम सकती है ऑटो की रफ्तार ! पार्किंग शुल्क के खिलाफ चालकों का बड़ा प्रदर्शन

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 5:58:30 PM

रांची (RANCHI): अगर आप ऑटो में रोजाना सफऱ करते है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है. ऑटो और टोटो चालकों के विरोध के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. नगर निगम की ओर से वसूले जा रहे पार्किंग शुल्क के खिलाफ चालक अब खुलकर मैदान में आ गए हैं. अरगोड़ा आईटीआई, रातू रोड समेत कई प्रमुख इलाकों में बढ़ती नाराजगी अब आम लोगों की परेशानी का कारण बन सकती है, क्योंकि इसका सीधा असर उनके दैनिक आवागमन पर पड़ने वाला है.

इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने 8 अप्रैल यानी कल को धरना देने का ऐलान किया है. इस आंदोलन को रांची जिला ऑटो चालक यूनियन का भी समर्थन मिल गया है, जिससे यह प्रदर्शन और व्यापक होने की संभावना है. चालक दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लोक भवन, नागा बाबा खटाल स्थित धरना स्थल पर जुटेंगे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे.

इस दौरान शहर में ऑटो सेवाओं पर असर पड़ सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में चालक इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

महासंघ की प्रमुख मांगों में रांची नगर निगम क्षेत्र में कम से कम 5000 नए ऑटो परमिट जारी करना शामिल है. चालकों का कहना है कि सीमित परमिट के कारण उन्हें अक्सर परेशान किया जाता है और कई बार अवैध वसूली का सामना करना पड़ता है. उनका मानना है कि यदि पर्याप्त संख्या में परमिट जारी किए जाएं, तो इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

इसके अलावा चालकों ने यह भी आरोप लगाया है कि यातायात विभाग द्वारा परमिटधारी वाहनों को अनावश्यक रूप से रोका-टोका जाता है, जबकि बिना परमिट के वाहन आसानी से सड़कों पर चल रहे हैं. चालकों की एक और मांग है कि पार्किंग व्यवस्था को ठेके पर देने के बजाय पारदर्शी तरीके से ग्लोबल टेंडर के माध्यम से संचालित किया जाए, ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सके और व्यवस्था में सुधार हो सके.

 

Tags:RanchiRanchi Auto Drivers ProtestAuto Toto Strike RanchiRanchi Parking Fee Protest Auto DriversParking Fee ProtestAuto DriversRanchi Traffic Disruption NewsAuto Permit Issue RanchiRanchi Transport Strike Latest NewsRANCHILatest NewsRanchi Municipal CorporationRanchi NewsJharkhandRanchi updatesRanchi NewsRanchi crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.