✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद में अपराधियों का दुस्साहस! घर में घुस कर युवक को मारी दो गोली, जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:04:22 AM

पलामू(PALAMU): जिले में एक तरफ अपराधियों पर लगाम लगाने के दावे पुलिस करती है.लेकिन सभी दावे खोखले साबित होते हैं.अपराधी खुलेआम अपना आतंक जिले में फैला रहे हैं.जब जिसे जहां चाह रहे गोली मार कर मौत के घाट उतारने में जरा भी परहेज नहीं कर रहे है.कुछ ऐसा ही हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमन चैन मुहल्ले में देखने को मिला.दो अपराधियों ने घर में घुस कर गौतम सिंह नामक व्यक्ति को गोली मार कर फरार हो गए.

गोली की आवाज़ सुनने के बाद जब घर के अन्य लोग बाहर निकले तो देखा कि खून से लतपत गौतम सिंह पड़ा हुआ है.घ र के लोगों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.जहां हालात को गंभीर देखते हुए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है.आस पास के लोगों से जानकारी ले रही है.आखिर अपराधी वारदात को अंजामदेने के बाद किस ओर भागे हैं.

 रिपोर्ट: समीर हुसैन 

 

Tags:jharkhand newspalamu newsHussainabad breaking newscrime news palamumurder in hussainabadpalamu policecrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.