✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुस्साहस: आया था चोरी करने और कर दिया बुजुर्ग दम्पति की हत्या, आरोपी हिरासत में,पढ़िये कहां का है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:18:07 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर में बुजुर्ग दंपति की हत्या का मामला सामने आया है. चोरी की नीयत से आये चोर ने पीट पीटकर दोनों बुजुर्ग की हत्या कर दी है. इस मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर उससे अन्य जानकारी प्राप्त कर रही है. वही दूसरी ओर इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

शायद घर के पिछला दरवाजा से चोर घुसा था घर में

बताया जा रहा है कि देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मोहल्ला में बीती देर रात 62 वर्षीय अनुज बर्णवाल के घर मे चोरी करने की नीयत से चोर घर मे घुसा था. शायद चोर घर के पिछले दरवाजे से अंदर प्रवेश किया होगा. चोरी करने के दौरान जब कुछ आवाज सुनाई दी तो बुजुर्ग दंपति की नींद खुल गई. इस दौरान चोर और दंपति का आमना सामना हो गया. दम्पति द्वारा शोर मचाने पर चोर ने लोहा के रॉड से उनपर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा. चोर द्वारा इतनी बेरहमी से पीटा गया की अनुज बर्णवाल और इनकी 58 वर्षीया पत्नी बसमतिया देवी की मौत हो गयी. पिटाई के दौरान दम्पति की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए. घर का दरवाजा बंद होने के कारण लोगों ने बाहर से आवाज़ देनी शुरू की लेकिन अंदर से किसी तरह का कोई जवाब नहीं मिला. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर तुरंत पुलिस भी पहुँच गयी और स्थानीय लोगों की मदद से घर का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. जैसे ही पुलिस और स्थानीय लोग घर में घुसे सभी की आंखे फटी की फटी रह गयी. दोनों बुजुर्ग लहूलुहान फर्श पर मृत पड़े थे. तब पुलिस द्वारा दोनो शव को अपने कब्जे में कर लिया गया. आपको बता दे की मृतक बस स्टैंड के पास एक पान दुकान चलाता था और इनकी पत्नी घर में ही किराना दुकान का संचालन करती थी. 

लोगों को आता देख चोर छज्जी में छुप गया था

चोर की पिटाई के दौरान बुजुर्ग दम्पति की चीखने के बाद स्थानीय लोग जब घर के सामने इकट्ठा होने लगे तो चोर डर के मारे घर के कमरा में बने छज्जी में छुप गया था. आक्रोशित लोगों द्वारा जब घर के चारों तरफ खोजबीन की गई तो चोर छज्जी में छुपा मिला. पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा चोर को नीचे उतारा गया. पुलिस फिलहाल इस चोर से अन्य जानकारी हासिल कर रही है. सूत्रों के अनुसार चोर घटना स्थल के आसपास का ही रहने वाला बताया जा रहा.

देर रात हुए इस दोहरे हत्याकांड की चर्चा आज सुबह आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते इनके घर पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लगने लगा. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. इस तरह की घटना होने से लोगो मे दहसत कायम हो गया है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsCrime newsCrime news deogharDeoghar policeMurder in deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.