✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सावधान! श्रद्धालुओं की भीड़ में हाथ साफ कर रहे चेन चोर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:46:44 AM

दुमका (DUMKA): दुमका में शारदीय नवरात्र की धूम है. हर तरफ सोमवार के दिन अष्टमी तिथि को मां के महागौरी स्वरूप की पूजा हो रही है. दुर्गा मंदिर में आज डलिया चढ़ाने की परंपरा रही है. परंपरा के निर्वाहन के लिए आज सुबह से ही धर्म स्थान मंदिर सहित तमाम दुर्गा पूजा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सुख शांति और समृद्धि की कामना लिए श्रद्धालु मां की आराधना कर रहे है. दुमका के जेल रोड स्थित 151 वर्ष पुराना दुर्गा स्थान मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी है. यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र माना जाता है. श्रद्धालु मां की आराधना के लिए यहां जरूर आते है.

मेले में चेन चुराने वाले गिरोह सक्रिय

परम्परा के अनुसार श्रद्धालु मां दुर्गा को डलिया, पुष्प और फल चढ़ाकर मां की पूजा कर रहे हैं. दुर्गास्थान मंदिर पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयारी की गई है. सीसीटीवी कैमरा से नजर रखा जा रहा है. वहीं जिला प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती की है. इसके बाबजूद चेन चुराने वाले गिरोह सक्रिय हैं . दो महिला श्रद्धालु ने गले से सोने का चेन चोरी की सूचना नगर थाना की दी है. सूत्रों की मानें तो कई महिलाओं के गले से सोने का चेन चोरी हुआ है. नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि दो महिलाओं ने चेन चोरी की मौखिक सूचना दी है. इसी आरोप में दो संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में दोनों को लेने के बाद चेन चोरी पर अंकुश जरूर लगा है, लेकिन चोरी हुए चेन की रिकवरी नहीं हो पाई है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.