☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज्य में सरिया कानून लागू करने की कोशिश! टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी हेमंत सरकार: संजय सेठ 

राज्य में सरिया कानून लागू करने की कोशिश! टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी हेमंत सरकार: संजय सेठ 

रांची(RANCHI): झारखंड के डुमरी उप चुनाव में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का आरोप लगा कर भाजपा राज्य सरकार और AIMIM पर हमलावर हो गई है. रांची सांसद संजय सेठ ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वालों को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है.साथ ही झारखंड और बिहार में सरिया कानून लागू करने की कोशिश का आरोप सरकार पर लगाया है.कहा टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ हेमन्त सरकार खड़ी है.

ओवैसी की सभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे : संजय सेठ 

सांसद संजय सेठ ने कहा कि सीमा पर तैनात बहनों को हम रक्षा सूत्र बंधवा कर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है.लेकिन रक्षा बंधन से ठीक पहले डुमरी उपचुनाव के मैदान में ओवैसी की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे.ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले मोहर्रम के जुलूस में भी कई बार नारेबाजी हो चुकी है. झारखंड में डेमोग्राफी बदल रही है बांग्लादेश से घुसपैठ देश में घुस कर उदंड फैला रहे है.

खाते इंडिया का है और गाते पाकिस्तान का है: संजय सेठ 

सांसद संजय सेठ ने पूछा कि क्या ओवैसी देश भक्त नहीं है.उनके सभा में ऐसे नारेबाजी की गई. इस नारेबाजी के बाद ओवैसी ने किसी तरह से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया. अगर सच्चे देश भक्त होते तो तुरंत उनपर मामले दर्ज कराते. लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं, हमेशा ऐसी नारेबाजी की जाती है.बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारेबाजी करने वालों को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है.खाते इंडिया का है और गाते पाकिस्तान का है. ऐसे लोगों पर देश द्रोह का केस दर्ज होना चाहिए. फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये सज़ा दिलाने की जरूरत है.झारखंड में हर दिन पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगते है यह सरकार राज्य में सरिया कानून लागू कराना चाहते है.

देश में ऐसा पहली बार हुआ की किसी राज्य में गौ तस्करी को फ्री कर दिया गया.तुष्टिकरण के लिए पुलिस के हाथ बांध दिए गए है.खुली गौ तस्करी हो रही है.ऐसा ही हाल बिहार का है बिहार में भी सरिया कानून लागू करने की योजना है.यह देश के लिए ठीक नहीं है.

रिपोर्ट: समीर 

 

Published at:31 Aug 2023 02:21 PM (IST)
Tags:jharkhandranchiSanjay SethHemant government
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.