✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में एक और पेट्रोल कांड : महिला को Petrol छिड़कर जिंदा जलाने का प्रयास, जानिए कहां का है मामला

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:10:57 PM

पलामू(PALAMU): जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विश्वशिया गांव में एक महिला को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में महिला की मां कुंती कुंवर ने हुसैनाबाद थाना में गांव के पंचम यादव, प्रवेश यादव, समुद्री देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दर्ज एफआईआर में परिजनों ने क्या कहा

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि हमारी बेटी बेबी देवी गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे घर से निकसार के लिए निकली थी. इसी क्रम में उक्त तीनों लोगों ने हमारी बेटी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब हमलोग बाहर निकले तो देखा की मेरी बेटी आग में जल रही है, किसी तरह आग बुझाई. तब तक वह पूरी तरह से झुलस गई थी.

आरोपियों की होगी जल्द गिरफ्तारी : पुलिस

जिसके बाद तत्काल उसे हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में पहुंचाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने कहा कि पूर्व में भी उन लोगों द्वारा हमारे परिवार के सदस्यों के साथ बेवजह मारपीट और गाली गलौज देते थे. इस संबंध में थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी.  

रिपोर्ट : जफर हुसैन, पलामू

Tags:palamu newsjharkhand newspetrol kand in palamujharkhand petrol kand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.