✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ATS ने प्रिंस खान गैंग के गुर्गे रवि चौहान को दबोचा, पढ़ें कैसे रवि चौहान की गिरफ्तारी की आंच ढुल्लू महतो तक पहुंची

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:44:20 PM

धनबाद(DHANBAD):शनिवार को धनबाद में काम कर रही एटीएस को बड़ी सफलता मिली. धनबाद के कनकनी का रहने वाला रवि चौहान चंदन कियारी में पकड़ा गया है. एटीएस को संदेह है कि वह प्रिंस खान  से साठगांठ रखता है . हथियारों की सप्लाई करता है. रवि चौहान बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो का केस पार्टनर भी है.विधायक ढुल्लू महतो के साथ उसके फोटो भी है.

रवि चौहान को जीटी रोड के थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है

हालांकि विधायक ढुल्लू महतो का कहना है कि किसी के साथ फोटो होने से वह उसका समर्थक कैसे हो सकता है. जानकारी के अनुसार पलामू के आर्म्स सप्लायर शनिवार को रवि चौहान को हथियार पहुंचाने आया था. एटीएस को इसकी जानकारी पहले से ही थी. इसके बाद एटीएस की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया. हथियारों की डीलिंग के दौरान ही एटीएस ने धावा बोला और रवि चौहान को  आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया. रवि चौहान को जीटी रोड के थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है.

रवि चौहान कुछ दिन पहले ही प्रिंस खान के संपर्क में आया था

सूत्र बताते हैं कि रवि चौहान कुछ दिन पहले ही प्रिंस खान के संपर्क में आया और वह पैसा लेकर प्रिंस खान के लिए काम करने लगा.यह भी संदेह है कि रवि चौहान पलामू के आर्म्स सप्लायर के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. लेकिन पकड़ लिया गया.  जानकारी के अनुसार विधायक ढुल्लू महतो और रवि चौहान एक मामले में केस पार्टनर हैं. 12 अक्टूबर 22 को गड़ेरिया स्कूल के पास पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के समर्थक रामेश्वर तुरी और उसके भांजे मुकेश तुरी पर हुई फायरिंग मामले में 11 लोगों के खिलाफ  प्राथमिक  दर्ज की गई थी. इस मामले में रवि चौहान के अलावा और कई लोग आरोपी बनाए गए थे.ढुल्लू महतो भी आरोपी है.आरोप है कि ढुल्लू महतो के इशारे पर 5 लाख की सुपारी लेकर राम, रहीम की हत्या की साजिश की गई थी. इधर, ढुल्लू महतो ने कहा है कि पकड़े गए युवक की तस्वीर साथ होने का  मतलब यह नहीं होता कि वह समर्थक है. झामुमो  एवं कांग्रेस के नेताओं के साथ भी उसकी तस्वीर है. तस्वीर साथ रहने से कोई कैसे करीबी हो सकता है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:jharkhand newsdhanbad news 'ATS arrested Prince KhanPrince Khan gangRavi ChauhanDhullu Mahatodhanbad politicspolitical news dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.