✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रिंस खान और अमन सिंह गैंग पर एटीएस और पुलिस का कड़ा प्रहार, किशन खान,दानिश सहित चार चढ़े टीम के हत्थे 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:33:44 PM

धनबाद(DHANBAD): झारखंड के गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में धनबाद पुलिस और झारखंड एटीएस ने अमन सिंह गिरोह और प्रिंस खान गैंग पर दबिश तेज कर दी है .जानकारी के अनुसार रांची एटीएस की टीम ने प्रिंस खान के शूटर और आर्म्स सप्लायर किशन खान को धर दबोचा है. इसकी गिरफ्तारी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मी डीह से की गई है. इसके अलावा नौशाद अंसारी और मोहसिन खान को भी एटीएस की टीम ने उठाया है.दोनो क्रमशः कुर्मीडीह और पंडरपाल के रहने वाले है. तीनों से भूली ओपी में पूछताछ चल रही है. एटीएस के साथ-साथ धनबाद पुलिस भी जानकारी ले रही है.  

 प्रिंस खान के एक करीबी डिंपी उर्फ दानिश की भी हुई गिरफ्तारी

इसके अलावा प्रिंस खान के एक करीबी डिंपी उर्फ दानिश  की गिरफ्तारी की भी चर्चा है. सूत्र बताते हैं कि धनबाद पुलिस और रांची एटीएस ने डिंपी को रांची से  पकड़ा है. पुलिस पदाधिकारी इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.  बताया जाता है कि 2 दिन पहले एटीएस की टीम ने धनबाद के नेशनल अंगार पथरा से अमन सिंह के लिए रंगदारी वसूली का काम करने वाले बुचन उर्फ नितेश कुमार सिंह को पकड़ा है. उसके  संबंध में बताया जाता है कि वह कम उम्र में ही एटीएम गार्ड की हत्या कर सुर्खियों में आया था.  हाल फिलहाल में वह झारखंड एटीएस के रडार पर था.

धनबाद में सक्रिय गैंग के खिलाफ कार्रवाई तेज

झारखंड एटीएस और धनबाद पुलिस धनबाद में सक्रिय गैंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां हो रही है. गैंग के संचालन के तरीके का पता लगाया जा रहा है और जिनकी भी संलिप्तता पाई जा रही है, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है. बरवाअड्डा थाना से गिरफ्तार किशन खान के बारे में बताया जाता है कि जमीन के कारोबार में भी प्रिंस खान के साथ मिलकर उसने पैसा लगाया है. अब जब वह पुलिस के हाथ लगा है ,तो प्याज के छिलके की भांति गैंग की करतूत परत दर परत सामने आने की संभावना है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadprince khanPrince Khan and Aman Singh gangdhanbad policeATS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.