✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ATS- AMAN GANG ENCOUNTER : एक्शन में पुलिस, दस संदिग्ध को हिरासत में लिया

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:13:02 AM

रांची(RANCHI): संगठित गिरोह को निश्त नाबूद करने के लिए पुलिस ने कमर कस लिया है. ताबड़तोड़ छापेमारीअभियान चलाया जा रहा है. जिस किसी पर शक हो रहा है कि उसे हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है. अब तक करीब एक दर्जन संदिग्ध को हिरासत में लेकर गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है. बता दे कि सोमवार देर रात अमन साहू गैंग और ATS के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें ATS DYsp नीरज कुमार और SI सोनू कुमार को गोली लगी है. दोनों का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है.

पूरे इलाके में घेराबंदी कर की जा रही छापेमारी 

घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी जारी है. एक एक लोगों की तलाशी ली जा रही है.इस छापेमारी के दौरान 10 के करीब संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है.पूरे मामले की मोनेटरिंग खुद DGP अजय कुमार सिंह कर रहे है.साथ ही सख्त निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया है कि किसी भी हालत में अपराधी बच कर निकल ना पाए.पुलिस संगठित गिरोह के खात्मे का प्लान तैयार कर चुकी है.अब पुलिस अधिकारी उसे पूरा करने को मैदान में है.

एक भी सदस्य को नहीं छोड़ा जाएगा

एक ओर पुलिस क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है तो दूसरी ओर CID की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. CID की टीम एक-एक बारीकी को देख कर आगे बढ़ रही है. इस मामले में पतरातू SDPO वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. संगठन के एक भी सदस्य को छोड़ा नहीं जाएगा. जिस तरह के दुःसाहस किया इसका परिणाम अपराधियों को भुगतना पड़ेगा.

रिपोर्ट. समीर हुसैन 

Tags:ATS- AMAN GANG ENCOUNTERPolice in actionten suspects takeninto custodyरांची क्राइम न्यूज़अमन साहू गैंग

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.