✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी समारोह में गर्म पूड़ी पर गर्म हुआ माहौल, दो पक्ष भिड़े, 4 घायल, 1 गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:04:25 AM

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह में बीती रात कुछ युवकों ने शादी समारोह में पूड़ी नहीं मिलने पर जमकर बवाल मचाया. और लोगों को परेशानी में डाल दिया. मुफस्सिल थाना इलाके के पतरोडीह में युवकों ने शादी समारोह में शामिल होकर जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान पथराव और चाकूबाजी भी की गई. जिसमें लगभग 4 लोगों को चोट आई है.

पूड़ी से बढ़ा विवाद पहुंचा मारपीट तक

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, इंस्पेक्टर विनय कुमार राम समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे. और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया. मिली जानकारी के मुताबिक पूरा विवाद शादी समारोह में खाना नहीं देने पर शुरु हुआ. और जानबूझकर कर हंगामा करने की नियत से किया गया है. हिरासत में लिए गए युवक ने ही पूरा विवाद शुरु किया था.

युवक ने गाली-गलौज और पथराव करना शुरू किया

आपको बता दें कि कल रात पतरोडीह में शंकर यादव के घर बारात आयी थी. इसी दौरान रात करीब 2 बजे एक युवक खाना खाने के लिए पहुंच गया और गर्म पूड़ी की मांग करने लगा. इसी के बाद यह पूरा विवाद उत्पन्न हुआ और युवक ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाकर हंगामा, गाली-गलौज और पथराव करना शुरू कर दिया.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Tags:Atmosphere heats up on hot puritwo sides crowd4 injured1 arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.