✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में ATM फ्रॉड गैंग का उद्भेदन, चार शख्स गिरफ्तार,ये सभी सामान बरामद

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 17, 2026, 5:22:05 PM

देवघर (DEOGHAR) : शहरी क्षेत्रों में आए दिन कहीं न कहीं पर बैंक खाताधारकों के एटीएम कार्ड को मशीन में फंसाकर और फंसे हुए कार्ड को पुनः निकाल कर उक्त एटीएम से ही अवैध रूप से पैसों की निकासी करने की शिकायत पुलिस को मिलती आ रही थी. पुलिस अधीक्षक सौरभ ने इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मामले का जल्द उदभेदन करने का निर्देश दिया.

मोबाईल, सीम, एटीएम व अन्य बरामद, चार गिरफ्तार  

तकनीक का सहारा लेते हुए और गुप्त सूचना के आधार पर 4 शातिरों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है. गिरफ्तार दिलखुश कुमार बिहार के नवादा जिला के रहने वाले हैं बाकी रजनीकांत कुमार,मोहन कुमार और मनीष सिंह जमुई जिला के रहने वाले है. पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल,6 सिम,10 एटीएम कार्ड,1 स्कॉर्पियो,8 डिस्पोवेन का निडल, नगद 30 हज़ार 70 रुपए,फेवीक्विक, गोंद बरामद की है.

बड़ी चालाकी से बैंक खाता से उड़ा ली जाती थी राशि

देवघर एसपी सौरभ ने बताया कि चारो बहुत शातिर है. पहले एटीएम के अंदर जाकर कार्ड डालने वाले जगह में निडल या गोंद लगा देते थे. इसके बाद जब बैंक खाताधारी एटीएम से पैसा की निकासी करने जाते थे तो उनका कार्ड मशीन में फंस जाता था फिर शातिर द्वारा अपने आप को टेक्नीशियन बताते हुए उनके एटीएम कार्ड बड़ी चालाकी से बदल कर खाताधारी को नकली एटीएम कार्ड दे देते थे. एसपी ने बताया कि फिर बड़ी चालाकी से शातिरों द्वारा खाताधारी के बैंक खाता से राशि उड़ा ली जाती थी. एसपी सौरभ ने बताया कि चारो शातिर अपराधी के ऊपर बिहार झारखंड कर कई थानों में इसी तरह का मामला भी दर्ज है.

खाताधारकों और आम नागरिकों को सचेत रहने का अपील

शातिरों द्वारा बड़ी चालाकी से एटीएम बदलकर जिस तरह खाता से राशि हड़प ली जा रही है उसको देखते हुए देवघर एसपी सौरभ ने खाताधारकों और आम नागरिकों को सचेत रहने का अपील की है. एसपी ने एटीएम के अंदर लिखे मोबाइल नंबर का भी पहले जांच पड़ताल करने के बाद ही उसपर कॉल करने का भी अपील किया है. बहरहाल पुलिस गिरफ्तार चारो शातिरों से गहन पूछताछ कर अहम जानकारी लेते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है.

रिपोर्ट – रितुराज सिन्हा

Tags:Deoghar ATM fraud gang bustedATM fraud gang Deoghar arrestedDeoghar cyber crime newsATM card fraud JharkhandDeoghar police arrest fraudstersATM scam gangCyber fraud case DeogharATM theft case DeogharMobile and ATM seized police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.