✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आरपीएसएफ जवान के पार्थिव शरीर को टीम लेकर गई दिल्ली, फिर भेजा जाएगा पैतृक गांव

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:56:16 AM

धनबाद (DHANBAD): आरपीएसएफ 10 वीं बटालियन के जवान संदीप कुमार के पार्थिव शरीर को राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली सोमवार को भेज दिया गया. बता दें कि संदीप कुमार सोमवार की तड़के छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

पैतृक गांव हरियाणा पहुंचेगा जवान का पार्थिव शरीर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने आत्महत्या की थी. पहले सूचना मिली कि परिवार के लोग धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं. लेकिन फिर जानकारी मिली कि परिवार वालों के अनुरोध पर शव को राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली भेज दिया गया है. धनबाद कि एक टीम साथ में गई है. दिल्ली से आनंद विहार की टीम पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव हरियाणा पहुंचाएगी. इधर, इंस्पेक्टर दिनेश मणि तिवारी की शिकायत पर धनबाद थाने में यू डी केस दर्ज किया गया है और आरपीएफ की टीम भी अपने स्तर से इस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि 2011 में भी आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट के बंगले पर ड्यूटी दे रहे राजस्थान के एक आरक्षी गजेंद्र कुमार मीणा ने अपने सर्विस एके-47 से खुद को छलनी कर लिया था.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.