✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधानसभा मॉनसून सत्र: विपक्ष का सदन के बाहर जोरदार हंगामा, पारा शिक्षक, पोषण सखी सहायक पुलिसकर्मी पर पूछ रहे सवाल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:49:25 PM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर हंगामा जारी है. भाजपा विधायक हेमंत सोरेन द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों की सूची लेकर सवाल पूछ रहे हैं. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है. सरकार सिर्फ झूठे नारों के साथ आई है. पांच साल बीतने को हैं, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. अब हेमंत सोरेन के जाने का समय आ गया है. अब चुनाव में जनता सबक सिखाएगी.

उन्होंने कहा कि पोषण सखी हो या सहायक पुलिसकर्मी सभी सड़क पर हैं. सरकार चैन की नींद सो रही है. भानु प्रताप शाही ने कहा कि अब सरकार के जाने का समय आ गया है. जनता सोई हुई सरकार की नींद तोड़ने का काम करेगी. अगर हेमंत सोरेन ने एक भी वादा पूरा किया होता, तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती. सरकार सदन में इस मुद्दे पर जवाब देने से भागती है. अब आंदोलन शुरू होगा और सदन से लेकर सड़क तक सरकार को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा.

भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि झारखंड में पारा शिक्षकों से किए गए वादों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. अब जब सभी लोग विरोध कर रहे हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं. सहायक पुलिसकर्मियों को स्थायी करने का वादा किया गया था. लेकिन अब पुलिस ही उन्हें पीट रही है.

Tags:झारखंड विधानसभाझारखंड मानसून सत्रझारखंड मानसून सत्र 2024झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्रझारखंड न्यूजझारखंड मानसून सत्र 2023झारखंड सरकारमॉनसून सत्रझारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र कबझारखंड विधानसभा मानसून सत्रझारखंड विधानसभा मानसून सत्र 2024झारखंड विधानसभा सत्रविधानसभा मानसून सत्रहंगामे की भेट चढ़ा झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का तीसरा दिनमॉनसून सत्रl21st july तक चलेगा मॉनसून सत्रझारखंडख़बर झारखंड6 दिनों के इस सत्रप्रभात खबरjharkhand monsoon sessionjharkhand vidhan sabha monsoon sessionjharkhand newsjharkhand monsoon session 2024jharkhand assembly monsoon sessionjharkhand monsoon session 2023monsoon sessionbihar jharkhand newsjharkhand vidhan sabhajharkhand vidhansabhajharkhand vidhansabha monsoon sessionbihar vidhan sabha monsoon sessionjharkhand vidhan sabha livejharkhand legislative assembly

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.