✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

असम चुनाव: हेमंत सोरेन के सामने चुनावी दंगल में क्यों खड़ी दिखेंगी ममता दीदी, क्या बैठ रहा गणित 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 2:35:07 PM

TNP DESK- असम के चुनाव में कई समीकरण बनेंगे तो कई बिगड़ेंगे भी. इसके परिणाम विपक्षी एकता पर दूरगामी असर भी पड़ सकता है.  असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा  के सामने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे तो दोनों नेताओं के सामने बंगाल की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी होंगी।  मतलब असम में ममता बनर्जी और हेमंत सोरेन एक दूसरे के खिलाफ चुनावी सभा में बोलेंगे।  बंगाल चुनाव में शामिल होने के झामुमो अभी तक कुछ साफ  संकेत नहीं दिए हैं.  यह  अलग बात है कि बंगाल में विधायक जयराम महतो की पार्टी 5 से 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

तृणमूल की नाराज नेताओं को साथ लेकर चलने को कोशिश

बताया जाता है कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम में भी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।  पहले 129 में लगभग आधी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात हो रही थी, लेकिन बाद में 22 सीटों का चयन किया गया.  तृणमूल  कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी है.  तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि वह पार्टी को एकजुट कर असम में अकेले चुनाव लड़ेंगी।  जानकारी के अनुसार तृणमूल कांग्रेस   असम में दो चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी की है.  22 के नाम की घोषणा हुई है.  ममता दीदी की पार्टी ने   असम में पार्टी के नाराज नेताओं को तरजीह  दी है. बता दें कि 2026 में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे है.  असम में मतदान 9 अप्रैल को होगा. 

असम में 126 सीटों की गिनती 4 मई को होगी 

विधानसभा की कुल 126 सीट  हैं, वोटो की गिनती 4 मई  को होगी।  मतलब साफ है कि असम के केंद्र में कई तरह की राजनीति चली जाएगी और असम का चुनाव परिणाम कई नेताओं का भविष्य भी तय करेगा. तृणमूल कांग्रेस भी, कांग्रेस भी, झामुमो  भी तो भाजपा के लिए भी यह चुनाव कई मायनो  में महत्वपूर्ण हो सकता है. चुनाव तो कई राज्यों में हो रहे हैं, लेकिन असम पर झारखंड की नजर टिक गई है.  झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने स्टार प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी है.  पार्टी की ओर से चुनाव आयोग से इन नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए अनुमति देने तथा उनके उपयोग में आने वाले वाहनों के लिए पास निर्गत करने का अनुरोध किया गया है.  झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुख्य प्रचारक होंगे.  वह असम में चुनाव प्रचार का नेतृत्व भी करेंगे। तो तृणमूल की ओर से ममता दीदी भी स्टार प्रचारक हो सकती है ,तो भाजपा की तरफ से सीएम हिमंता भी ताकत झोंकेंगे.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJharkhndAssamElectionSamikaranAssam ElectionsJMMMamta banarjeeHemant SorenPoliticsPolitical news Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.