✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यूट्यूबर बनने की चाहत में युवक हुआ मेन्टल, वीडियो बनाने की लत ने बिगाड़ दी स्थिति, जानिए कहां का है मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 12, 2026, 4:25:26 PM

गढ़वा (GARHWA): झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 27 वर्षीय यूट्यूबर विधायक प्रजापति ने मंगलवार रात अपने घर में बने स्टूडियो में आग लगा दी. यह स्टूडियो उन्होंने यूट्यूब चैनल “पावरफुल लीजेंड” के लिए बनाया था. आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बचाए गए.

जानकारी के अनुसार, विधायक प्रजापति ने पिता शोधन प्रजापति की अनुमति से तीन भाइयों के साथ मिलकर अपनी जमीन बेची और स्टूडियो बनाया. घर में फिल्म एडिटिंग और अन्य डिजिटल काम के लिए आधुनिक उपकरण रखे थे. पिता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. रात लगभग 10 बजे उन्होंने दरवाजा बंद कर आग लगा दी.

स्थानीय लोगों और थाना प्रभारी विष्णुकांत के नेतृत्व में पुलिस ने लोहे का दरवाजा नहीं खुल पाने पर दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया और सभी को बाहर निकाला. विधायक प्रजापति घर के पीछे से भाग गया. परिवार ने उसे मानसिक उपचार के लिए रांची ले जाने की तैयारी की.

परिवार और पड़ोसियों ने घटना को लेकर चिंता जताई और कहा कि यूट्यूबर बनने की चाहत कभी-कभी गंभीर परिणाम भी ला सकती है.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार

Tags:garhwa newsgarhwagarhwa updategarhwa youtuberyoutubeyoutuberYouTuberYouTuber got mentalYouTuber of garhwalatest newsbig newstop newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.