✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डुमरी पहुंचकर गरजे असदुद्दीन ओवैसी, कहा-''कोई अपने आपको चौकीदार, तो कोई मोहब्बत का दुकानदार कहता है''

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:49:11 AM

दुमका(DUMKA): एक तरफ जहां डुमरी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस बीजेपी और झामुमो अपने-अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, तो वहीं डुमरी के उपचुनावी के रण में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी  भी कूद पड़े हैं. बुधवार को ओवैसी डुमरी पहुंचे. जहां उन्होंने केंद्र सरकार राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा.

डुमरी पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

वहीं एकला चलो के रास्ते को अपनाते हुए असदुद्दीन ओवैसी  ने बुधवार को डुमरी कर पूरा चुनावी माहौल को ही गरम कर दिया, और जेएमएम, कांग्रेस सहित बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. बताते चले कि वो अपने पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिजवी के पक्ष में डुमरी के केबी उच्च विघालय के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके बाप दादाओ से इन राजनीतिक पार्टियों ने केवल वोट लेकर आपका इस्तेमाल किया, लेकिन आपके लिए और आपके विकास के लिए कोई काम नहीं किया.

केंद्र और राज्य सरकार पर कहा दोनों हमारी कोम की सलामती नहीं चाहती- असदुद्दीन ओवैसी

वहीं असदुद्दीन ओवैसी  ने मुस्लिम वोटरों को जागरुक करते हुए कहा कि अब समय आ गया है, कि आप अपने वोट के बदौलत सत्ता हासिल कर अपनी आवाज बुलंद करें. अगर समय रहते आप नहीं जागे तो वहीं हाल होगा जो आपके बाप दादाओ का हुआ है.उन्होंने कहा कि आपके बाप दादाओ की मजबूरी थी कि प्रतिनिधित्व करने वाला कोई बंदा आगे नहीं था, आपकी आवाज को उठाने वाला कोई बंदा नहीं था, लेकिन आपकी आवाज को उठाने के लिए मैं अभी जिंदा हूं.

कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां हमारे हक को मारने वाली है

असदुद्दीन ओवैसी  ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस डुमरी उपचुनाव में आप अपना वोट मोबिन रिजवी के पक्ष में डालें, और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन  को मजबूत करें.उन्होंने बीजेपी, जेएमएम और कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां हमारे हक को मारने वाली है. एक सिविल कोड लगाकर हमें मजबूर कर रही है, तो दूसरी हमारी हत्याओं पर चुप है, तो वहीं तीसरी पिछले 50 वर्षों से हमें अपना वोट बैंक समझ रही है.

जानें पीएम और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए क्या कहा

इसके साथ ही बीजेपी और कांग्रेस को कहा कि एक अपने को चौकीदार कहता है, तो दूसरा अपने आपको मोहब्बत का दुकानदार कहता है. लेकिन चौकीदार के रहते हुए चीन हमारे देश के 2000 किलोमिटर जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन चौकीदार चीन को कुछ नहीं बोल रहा है, तो वहीं कांग्रेस अपने आप को मोहब्बत का दुकानदार कहती है लेकिन झारखंड सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मुसलमानों के साथ हो रहे जुल्म पर वो  चुप है. वहीं हेमंत सोरेन पर बरसते हुए कहा कि इनके राज्य में मुसलमानों की दुकान को जलाया जाता है, लोगों का कत्ल किया जाता है, लेकिन इनके मुंह से कि चु तक नहीं निकलती है.

हेमेंत सोरेन मुझपर बीजेपी कका हिस्सा कहते है- असदुद्दीन ओवैसी 

असदुद्दीन ओवैसी  ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन मुझपर आरोप लगाते हैं कि मैं बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए भड़काऊ भाषण देता हूं. लेकिन अपने हक के लिए अपने समाज को जागरूक करने के लिए अगर हमारी बातों को कोई भड़काऊ भाषण कहता है, तो यहेकाम मैं बार-बार करता रहूंगा और अपने समाज को जागरूक करता रहूंगा. केंद्र की सरकार ने झारखंड सरकार को अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए 155 करोड रुपए दिए, लेकिन इस निकम्मी सरकार ने केवल 500 करोड रुपए ही खर्च किए.

असदुद्दीन ओवैसी ने अब्दुल मोबिन रिजवी के पक्ष में वोट की अपील की

असदुद्दीन ओवैसी  ने हेमंत सोरेन से सवाल करते हुए कहा कि बाकी पैसे को आपने क्या किया. हेमंत सोरेन अपने बीजेपी के सहायता से दो बार झारखंड के उपमुख्यमंत्री बने हैं. उन्होंने लोगों को चौकस रहते हुए अपील किया कि इस बार अब्दुल मोबिन रिजवी के पक्ष पर आने वाले 5 तारीख को वोट कर आप अपने हाथ को मजबूत करें.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:Asaduddin Owaisi reached Dumrisaid on central and state governmentboth do not want the welfare of our community.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.