☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कमलेश सिंह के नाम की घोषणा होते ही जश्न में डूबे कार्यकर्ता!एक दूसरे को मिठाई खिला कर देने लगे बधाई

कमलेश सिंह के नाम की घोषणा होते ही जश्न में डूबे कार्यकर्ता!एक दूसरे को मिठाई खिला कर देने लगे बधाई

रांची(RANCHI): झारखंड में भाजपा ने 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. कई नए चेहरे पर भरोसा जताया है तो कई पुराने चेहरे को फिर से मैदान में उताराने का निर्णय लिया. इसमें कई ऐसे भी नेता है जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए. इसमें लोबिन,चंपाई,बाबूलाल सोरेन और कमलेश सिंह है. हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह के नाम पर जैसे ही मुहर लगी. कार्यकर्ताओं ने विधायक को मिठाई खिला कर बधाई दी है.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि हुसैनाबाद से कमलेश सिंह को टिकट दे कर भाजपा आलाकमान ने एक बढ़िया निर्णय लिया है. कमलेश सिंह के मैदान में उतरने से भाजपा की जीत पक्की है.कार्यकर्ताओं ने कहा कि हुसैनाबाद से भाजपा को जीता कर राज्य में मजबूत सरकार बनानी है.राज्य में परिवर्तन करना है इसमें हुसैनाबाद फिर निर्णायक भूमिका में रहने वाला है.

बता दे कि कमलेश सिंह दो दशक तक एनसीपी में थे. लेकिन हाल ही में भाजपा में शामिल हुए है. अब भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है. अगर झारखंड की सभी सीट पर देखे तो भाजपा ने एक मजबूत उम्मीदवार को ही मैदान में उतारा है. जिससे सीट पर जीत का झण्डा बुलंद हो सके.                         

Published at:19 Oct 2024 08:50 PM (IST)
Tags:jHARKHAND BJP LISTBJP LISTCANDIDATE NAME FINAL IN JHARKHAND BJPBJP KAMLESHKAMLESH SINGH NEWSKAMLESH SINGH MLAHUSSAINABAD
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.