✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चुनाव आते ही झारखंड में महिलाओं के लिए योजनाओं की लगी झड़ी, मंईया, गोगो के बाद अब झामुमो ने की नई योजना की शुरूआत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: October 10, 2024,
Updated: 7:14 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड की राजनीति इन दिनों महिलाओं पर मेहरबान है. चुनावी मौसम क्या आया, मानों आधी आबादी के लिए हर तरफ से सोने की बारिश होने लगी हो. हेमंत सोरेन जी ने सबसे पहले अपनी "मंईयां सम्मान योजना" की सौगात दी, जिसमें हर महीने ₹1000 देने की बात कही गई. महिलाएं अभी इस योजना की तारीफों के पुल बांध ही रही थीं कि भाजपा ने अपनी "गोगो दीदी योजना" लेकर एंट्री मारी. ₹1000 से सीधा ₹2100! वाह, क्या बात है! बाबूलाल मरांडी खुद फॉर्म बांटने निकल पड़े, मानों हर महिला के लिए किसी लॉटरी का टिकट थमा रहे हों.

अब भला झामुमो कैसे पीछे रह जाता? उन्होंने भी तुरुप का इक्का फेंकते हुए ₹2500 का ऐलान कर दिया. ऐसा लग रहा है कि झारखंड की महिलाओं के खाते में पैसे नहीं, बल्कि चुनावी पार्टियों के वोट पड़ने वाले हैं. इस ‘महिला सम्मान’ की दौड़ में अब इंतजार इस बात का है कि अगला कौन सा दल ₹3000 या उससे भी ज्यादा का ऑफर लेकर आएगा.

मूल मुद्दे, रोजगार, पलायन? अरे वो तो कहीं दूर खो गए हैं! फिलहाल तो महिलाओं के लिए बल्ले-बल्ले है, और पार्टियों के लिए फ्री में वोट बटोरने की स्पर्धा!

जिस तरह से झारखंड में पैसे बांटने की होड़ लगी है, इससे साफ है की अन्य मुद्दों के बल पर सभी पार्टियों चुनाव पर नहीं जाने वाली है, बल्कि फ्री की घोषणा और फ्री के पैसे खाते में भेज कर राज्य की सत्ता में काबिज होने में ज्यादा विश्वास कर रही है. चाहें सत्ता पक्ष की बात कर लें या विपक्ष की. झारखंड के मूल मुद्दों से हटकर मुफ्त की योजनाओं पर ज्यादा जोर देने में लगी है

झारखंड में स्थानीयता का मुद्दा बड़ा है. रोजगार का मुद्दा बड़ा है. पलायन एक बड़ा मुद्दा है, लेकिन चुनाव में यह तमाम मुद्दे गौण होते दिख रहे. आखिर इन मुद्दों को कौन उठाएगा? जब पक्ष और विपक्ष दोनों मुफ्त की राजनीति की रोटी सेंकने में लगे हैं.

Tags:maiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojna newsjharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojna karyakrammaiya samman yojana listmaiya samman yojana jharkhandjharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana installmentmaiya samman yojana status checkmukhyamantri maiya samman yojana jharkhandjharkhand cm maiya samman yojanajharkhand maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana statusJMM Samman Yojnagogo didi yojnahemant sorenjharkhand assembly electionjharkhand assembly election 2019jharkhand assembly election resultsjharkhand assembly electionsharyana assembly election resultjharkhand assembly election 2024jharkhandjharkhand assembly election result 2019jammu and kashmir assembly electionsjharkhand newsassembly election 2024 resultassembly electionharyana assembly election 2024haryana election 2024jharkhand assembly election exit pollsjharkhand assembly

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.