✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो : AJSU विधायक को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:21:43 AM

बोकारो (BOKARO) : गोमिया से आजसू विधायक डॉ लंबोदर महतो को अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है. जब विधायक क्षेत्र भ्रमण के बाद अपने घर पहुंचे थे, तब अचानक अपराधी उनके घर के गेट के पास पहुंचे और उनके कर्मी से विधायक को जान से मारने की धमकी दी.

चिढ़ के कारण धमकी देने की आशंका

इस संबंध में विधायक डॉ लंबोदर महतो ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस घटना के कई कारण हो सकते हैं. जिसमें हमारे क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता से प्रतिद्वंदी घबराए हुए हैं. कुड़मी को एसटी में शामिल कराने का मामला या फिर सफेदपोश कोयला चोरों के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं . उन्होंने कहा कि इसकी लिखित शिकायत पेटरवार थाने में दे दी गई है और इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक से लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को दे दी गई है.

यह भी पढ़ें 

धनबाद: गोमो लोको बाजार में रखे तबाही के सामान से अनजान थी पुलिस, पहुंची तो 264 पीस विस्फोटक किया बरामद

बंद पड़ा है विधायक के आवास का सीसीटीवी 

वहीं विधायक के कर्मी सुमित कुमार ने बताया कि रविवार की रात जब विधायक के साथ हम लोग क्षेत्र से लौटे तो वे गाड़ी से उतर कर सीधे कमरे में चले गए. जिसके बाद प्रतिदिन की तरह जब कर्मी मेन गेट बंद करने गया तो गेट के बाहर नकाबपोश अपराधी हाथ में हथियार लेकर विधायक को खोजने लगा और मारने की बात कहने लगे. जिसके बाद अपराधी बाहर से ही गेट बंद कर फरार हो गए. कर्मी ने इसकी सूचना सुरक्षा गार्ड को दी. जिसके बाद सभी लोग बाहर निकले. लेकिन तबतक अपराधी भाग चुके थे. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पर पेटरवार थाना पुलिस पहुंची और खोजबीन की तो वहां कोई नहीं मिला. विधायक के आवास में सीसीटीवी जरूर लगा है लेकिन सीसीटीवी खराब पड़ा हुआ है. जिस वक्त यह घटना घटी बिजली भी कटी हुई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : संजय कुमार, गोमिया/बोकारो 

Tags:threatening to kill Gomia MLA in bokaro gomiyabokaro newslabodar mahto killing threatsbokaro policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.