✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अर्जुन मुंडा पहुंचे पतरातू, लोगों की सुनी समस्या, दिया हर संभव मदद का भरोसा

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:28:05 AM

रामगढ़(RANGARH): केंद्रीय अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को पतरातू पहुंचे . कार्यक्रम पतरातू प्रखंड कार्यालय स्थित वर्किंग हॉल में हुआ. जहां उनका स्वागत बुके देकर किया गया. इस दौरान अंचलाधिकारी शिव शंकर पांडे, पूर्व बीडीओ देवदत्त पाठक, जिला पार्षद राजा राम प्रजापति, पूर्व जिला पार्षद झरी मुंडा, सीताराम मुंडा, पतरातू प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य, मुखिया संघ और गणमान्य लोग उपस्थित थे. प्रमुख कौशल्या देवी और पतरातू पंचायत समिति सदस्यों के आग्रह पर अर्जुन मुंडा पहुंचे थे. 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आगमन की सूचना मिलते ही काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और लोग उपस्थित होने लगे. इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा.  लोगों ने अर्जुन मुंडा से पतरातू प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति और अधूरे पड़े अस्पताल को जल्द पूरा करने की मांग की. पतरातू रेलवे गेट फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग और पीवीयूएनएल द्वारा विस्थापित प्रभावितों के समस्याओं से अवगत कराया गया. इस दौरान सभी ने एक-एक कर अपने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी लोगों की समस्या सुनने के बाद उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि सौंपें गए ज्ञापन पर पहल की जाएगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जहां तक हो सकेगा लोगों के समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की जाएगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.