✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार में नेताओं की सुरक्षा का अंकगणित :नीतीश कुमार के लाल की क्यों बढ़ी सिक्योरिटी,विजय सिन्हा की घटी !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 4:20:17 PM

धनबाद(DHANBAD): बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नेता और मंत्रियों की सुरक्षा चर्चे में है.  किसी की घट रही है तो किसी की बढ़ रही है.  जानकारी निकल कर आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सुरक्षा अब बढ़ा दी गई है.अब उन्हें जेड  श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. नीतीश  सरकार में डिप्टी सीएम रहे विजय सिन्हा  की सुरक्षा कम कर दी गई है.  उन्हें भी अब जेड  श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी.   पहले उनकी सुरक्षा जेड  प्लस थी.  

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव की भी बढ़ी 

जदयू के नेता श्रवण कुमार की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी की गई है. उन्हें एस्कॉर्ट के साथ वाई  श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है.  इधर, सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल के दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  दोनों ही नेताओं को अब जेड  श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगें. विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव दोनों जदयू के सीनियर लीडर हैं.   उल्लेखनीय है राज्य के दो उप मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा  को जेड  प्लस की सुरक्षा दी गई थी. 

नीतीश कुमार फिलहाल जेड  प्लस सुरक्षा घेरे में 
 
नीतीश कुमार को फिलहाल जेड प्लस सुरक्षा मिली है.  वह लगभग 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे.  पिछले दिनों राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद  से इस्तीफा दे दिया.  नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हुआ.  भाजपा नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.  उनके साथ जदयू  के दो वरीय नेता विजय चौधरी एवं विजेंद्र  प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री बने है.  फिलहाल तीनों मिलकर बिहार सरकार चला रहे हैं.  मंत्रिमंडल विस्तार में अभी कुछ दिनों का समय लग सकता है.  मुख्यमंत्री के पास फिलहाल 29 विभाग हैं, बाकी अन्य विभाग दोनों डिप्टी सीएम के बीच बांटे गए है.

Tags:DhanbadBiharSecurityMantriNetaBiharBihar Leader SecurityBihar Nishant KumarZ plus SecurityX category SecurityJharkhand NEwsBihar Politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.