✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में नगर वन बनाने की मिली मंजूरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने दिया अधिकारियों को भूमि चयनित करने का आदेश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:48:58 PM

देवघर(DEOGHAR):पर्यावरण संरक्षण और लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए शहर के पास नगर वन बनाने को लेकर भारत सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे देवघर पहुंचे.केंद्रीय राज्यमंत्री ने परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमे स्थानीय विधायक नारायण दास,जिला उपायुक्त, सिविल सर्जन, वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिया शहर नगर वन बनाने का निर्देश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों को शहर के 5 किलोमीटर की परिधि के पास नगर वन बनाने का निर्देश दिया है.वहीं इसके तहत वन विभाग को जमीन चिन्हित करने का आदेश दिया गया है. नगर वन में लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की पूरी व्यवस्था रहेगी. ऐसा वन बनाया जाएगा जिसमें लोग बैठ सकेंगे, घूम सकेंगे, टहल सकेंगे और योग कर सकते हैं.

मंत्री ने अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि उनके प्रस्ताव पर अवश्य काम किया जाएगा

 बैठक में मौजूद स्थानीय विधायक नारायण दास ने केंद्रीय राज्य मंत्री से एक चिड़ियाघर बनाने का प्रस्ताव रखा है. नारायण दास ने दिघरिया पहाड़ स्थित वन विभाग की जमीन में एक चिड़ियाघर खोलने का आग्रह किया है.वही सिविल सर्जन रंजन सिन्हा ने सदर अस्पताल में मेडिसिनल गार्डन खोलने का प्रस्ताव रखा. केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिला के अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि उनके प्रस्ताव पर अवश्य काम किया जाएगा. केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे उपभोक्ता मामले, खाद एवं सार्वजनिक वितरण के भी राज्य मंत्री हैं.इन्होंने अधिकारियों से केंद्रीय योजनाओं के धरातल की वस्तुस्थिति की भी जानकारी ली.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:create a city forest in Deogharcity forest in Deogharcity forestUnion Minister of State Ashwani ChoubeyUnion Minister of StateAshwani Choubeyordered the officials to select the landAshwani Choubey newsAshwani Choubey news todayDeoghar newsDeoghar news todayjhakrhnad newsjharkhand news todayAshwani Choubey deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.