✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में फोर्थ ग्रेड की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी- वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:17:12 AM

रांची(RANCHI): पलामू चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगी.इसे लेकर पलामू उपायुक्त को निर्देश दिया गया है. इसकी जानकारी वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने दी है. उन्होंने बताया कि चतुर्थ वर्गीय की नियुक्ति मामले को कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के समक्ष रखा था, मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चतुर्थ वर्गीय पद की नियुक्ति प्रक्रिया पर अस्थायी रूप से रोक लगा दिया था.

जिसके बाद 11 जुलाई,2025 को मंत्री परिषद की हुई बैठक में दोबारा से उन्होंने ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया था मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निर्देश पर पलामू जिले के चतुर्थ वर्गीय पद पर लिखित परीक्षा के आधार पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी गई. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद मुख्य सचिव  अलका तिवारी के द्वारा लिखित परीक्षा के आधार पर नियुक्ति करने का निर्देश उपायुक्त पलामू को दे दिया गया.

बता दे कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा पलामू में हुए चतुर्थ वर्गीय श्रेणी की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था साथ ही उपायुक्त पलामू को यह निर्देश भी दिया गया था कि पुनः विज्ञापन प्रकाशित कर छह माह के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए. पलामू जिला प्रशासन द्वारा पुनः नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन में अंक के आधार पर चतुर्थ वर्गीय पद पर नियुक्ति किए जाने का प्रावधान किया गया था जबकि अभ्यर्थियों की माँग थी कि नियुक्ति प्राप्त अंक के आधार पर ना कर लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाए.

 

Tags:Appointment of Palamu Class IV will now be based on written examination- Radhakrishna KishorePALAMU NEWSFOURTH GRADE NEWSFOURTH GRADE NEWS JHARKHANDJHAKRHAND UPDATEJHARKHAND NEWSJSSCJPSCJHAKRHAND FOURTH GRADEJSSC NEWSJHARKHAND UPDATECM HEMANT SORENHEMANT SORENHEMANT SOREN NEWSRADHA KRISHN KISHORPALAMU JOBPALAMU UPDATE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.