✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

AGNIPATH: एयरफाेर्स में आज से शुरू हो गयी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:51:48 PM

रांची(RANCHI ): अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इस पद को वायुसेना ने अग्निवीर वायु का नाम दिया है. यह वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत पहली भर्ती प्रक्रिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जा रही है. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जा कर जमा कर सकते हैं. अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया.अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है. आवेदन agnipathvayu.cdac.in पर किए जा सकते हैं. उम्‍मीदवार अपनी बेसिक डिटेल्‍स के साथ रजिस्‍ट्रेशन कर सकेंगे जिसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.फॉर्म जमा करने के लिए 250/- रुपये का आवेदन शुल्‍क भी जमा करना होगा.

 

17.5 वर्ष से अधिक और 23 वर्ष से कम होनी चाहिए

12वीं या समकक्ष परीक्षा में मैथ्‍स, फीजिक्‍स और अंग्रेजी में न्‍यूनतम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ पास या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्‍लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्‍मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से अधिक और 23 वर्ष से कम होनी चाहिए. उम्‍मीदवारों को 250 रुपये की एप्‍लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी.अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य है.आवेदन agnipathvayu.cdac.in पर किए जा सकते हैं.ऑफिशियल वेबपोर्टल सुबह 10 बजे से लाइव हो जाएगा.उम्‍मीदवार अपनी बेसिक डिटेल्‍स के साथ रजिस्‍ट्रेशन कर सकेंगे।जिसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.फॉर्म जमा करने के लिए 250/- रुपये का आवेदन शुल्‍क भी जमा करना होगा.उम्‍मीदवारों की भर्ती 4 वर्षों के लिए की जाएगी.

हर वर्ष मिलेगी 30 दिनों की छुट्टी 

आवेदन शुरू होने की तारीख- 24 जून है, समाप्त होने की तारीख- 5 जुलाई और परीक्षा की तारीख- 24 जुलाई है. अंतरिम चयन सूची -1 दिसंबर को जारी की जाएगी. इनरोलमेंट की तारीख-11 दिसंबर रखी गयी है, पहले साल 30,000/- वेतन और भत्‍ते मिलेंगे, दूसरे साल 33,000/- वेतन और भत्ते,तीसरे साल 36,500/- वेतन और भत्‍ते,चौथे साल 40,000/- वेतन और भत्‍ते दिए जाएंगे. वेतन का 30 प्रतिशत हिस्‍सा काटकर सेवा निधि में जमा किया जाएगा. 4 वर्षों में अग्निवीर कुल 10.4 लाख  रूपए की निधि जमा करेंगे, जो ब्‍याज लगाकर 11.71 लाख हो जाएगी. यह निधि आयकर मुक्‍त होगी जो अग्निवीरों की 4 साल की सर्विस के बाद मिलेगी. इस दौरान प्रत्‍येक वर्ष 30 दिनों की छुट्टी भी मिलेगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.