✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खतियानी नेता टाइगर जय राम महतो की अग्रिम जमानत याचिका खारिज,जानिए किस मामले में मांगे थे जमानत 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:27:24 PM

धनबाद (DHANBAD) :  भाषा आंदोलनकारी टाइगर जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को धनबाद के जिला और सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी है. सिंदरी में बवाल और हंगामे में जय राम महतो नामजद आरोपी हैं. बता दें कि 25 अगस्त 2022 को सिंदरी में जमकर बवाल हुआ था. 22 अगस्त को मारपीट की घटना के विरोध में 25 अगस्त की दोपहर सिंदरी में जुलूस निकला था. इसी जुलूस में हुए मारपीट के कारण जयराम महतो पर केस दर्ज है.

क्या है मामला

22 अगस्त को मारपीट की घटना के विरोध में 25 अगस्त की दोपहर सिंदरी में जुलूस निकला था. जुलूस जैसे ही सहारपुरा के सिंह मेंशन समर्थक लक्की सिंह के कार्यालय के पास पहुंचा,उसमें शामिल ग्रामीणों ने लक्की सिंह के कार्यालय पर हमला बोल दिया. जमकर तोड़फोड़ और पथराव किए गए. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी थी. इसके बाद भीड़ में शामिल लोगों ने भी फायरिंग और पत्थरबाजी शुरू कर दी थी. हमले में कई थाना प्रभारी घायल हो गए थे. इन्हीं घायलों में उस समय के भौरा थाना प्रभारी हिमांशु कुमार भी शामिल थे. वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. एअरलिफ्ट कर दुर्गापुर से दिल्ली ले जाया गया था. दिल्ली में इलाज कराने के बाद वो ठीक हुए हैं. इस घटना में पुलिस ने तीन एफआईआर की थी.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:Anticipatory bail plea of ​​Khatiani leader Tiger Jai Ram Mahto rejectedbailRam MahtoKhatianijharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.