☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक और महिला डायन-बिसाही की हुई शिकार, तमाड़ में किसकी हुई हत्या, जानिए

एक और महिला डायन-बिसाही की हुई शिकार, तमाड़ में किसकी हुई हत्या, जानिए

रांची(RANCHI): डायन बिसाही जैसी सामाजिक कुप्रथा की एक और महिला शिकार हो गई है. जिले के तमाड़ के बारीडीह गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. महिला की पहचान बारीडीह गांव निवासी पुरण स्वांसी की पत्नी के रूप में की गयी है. लोगों के अनुसार पूरन स्वांसी की पत्नी अहले सुबह गोबर फेंकने के लिये घर से निकली थी. तभी पहले से घात लगा कर बैठे महिला के भतीजों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. जब पूरनस्वांसी अपनी पत्नी को बचाने के लिए दौड़ा तो उस पर भी हमलावरों ने वार किया. पूरनस्वांसी अपनी जान बचाकर वहां से भागा और घटना की जानकारी गांव वालों को दी. घटना की सूचना पाकर तमाड़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी है. तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है. हालांकि थाना प्रभारी का कहना है कि डायन बिसाही को लेकर नहीं बल्कि आपसी रंजिश में हत्या की गयी है.पूर्व में भी इनलोगों के बीच में लड़ाई-झगड़ा होता था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ हो रही है.

Published at:27 Sep 2022 12:32 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.