✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आदिवासी बेटी को उठा ले गया अपराधी! पुलिस की कार्रवाई पर बाबूलाल ने उठाया सवाल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:44:30 PM

TNP DESK- गिरिडीह जिले में 8 दिन पहले एक आदिवासी लड़की का अपहरण हुआ.  इस संबंध में लड़की के भाई सुनील हेंब्रम ने थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की. लेकिन अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की गई. ऐसा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का कहना है. इस पूरे मामले में एक बार फिर बाबूलाल ने  ट्वीट कर सरकार और प्रशासन पर हमला बोला है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया है. 

बाबूलाल मरांडी ने  ट्वीट कर लिखा ......

गिरीडीह ज़िले में एक और आदिवासी बेटी का अपहरण हुआ. 8 दिन तक लापता रहने के बाद लड़की मिली तो उसके परिवार ने थाने में दरख्वास्त लगायी. अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं. कोई सख़्त क़ानूनी कार्रवाई नहीं. क्योंकि हेमंत सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि आरोपी का धर्म और वोटबैंक देखकर क़ानून तय किया जाये. 

आगे उन्होंने लिखा "हमने इस सरकार के समय में लगातार देखा है कि कैसे झारखंड में आदिवासी बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है.कभी जबरन ग़ायब किया जाता है, कभी धर्मांतरण की साज़िश में फँसाया जाता है, कभी बलात्कार और हत्या तक की घटनाएं होती हैं. और हर बार, सरकार की प्रतिक्रिया एक जैसी होती है —

न कोई संवेदना

न कोई तात्कालिक कार्रवाई

न कोई राजनीतिक जवाबदेही

इस चुप्पी को अब हम "निष्क्रियता" नहीं कहेंगे.  जो सरकार बार-बार अपराध होते देख रही है, लेकिन फिर भी मूकदर्शक बनी हुई है — वह सिर्फ़ नाकाम नहीं, वह अपराध की सहभागी है.

 

Tags:झारखंडJharkhand newsBabulal MarandiBjp state presidenttribal girl kidnapped in GiridihBabulal Marandi tweetGiridih police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.