✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: ऑफिस में फॉगिंग कर्मी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 22, 2026, 2:18:11 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर शहर में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ रहे है. हर दिन यहां कोई ना कोई आत्महत्या कर रहा है. अब बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करने वाले को पहचान धतकीडीह हरिजन बस्ती निवासी मेघु मुखी (45) के रूप में हुई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मेघु ने आत्महत्या क्यों की इसका पता अभी नहीं चल पाया है. मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या का कारणों का पता लगा रही है. इधर, घटना स्थल पर बस्ती के लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मेघु ने आत्महत्या अपने कार्यालय में ही की.

फॉगिंग मशीन चलता था
मेघु बिस्टुपुर के नॉर्दन टाउन स्थित पब्लिक हेल्थ सेंटर में कम करता था. वह फॉगिंग मशीन चलाता था. उसके घरवालों का कहना है कि सुबह वह काम जाने की बात बोलकर निकला था. फिर अपने ऑफिस में जाकर फांसी लगा ली. सेंटर में कम करने वाले अन्य कर्मी ऑफिस पहुंचे तो उसे फंदे से लटकते देखा. शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुटे. इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया. पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरा गया. खबर लिखे जाने तक शव मौके पर ही रखा हुआ था.
  

कल ही महिला ने लगाई थी फांसी
जमशेदपुर शहर को सुसाइड हॉट स्पॉट के रूप में जाने जाना लगा है. यहां हर दिन कोई ना कोई फंसी लगा कर अपनी जीवन समाप्त कर रहा है. कल ही सोनारी में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. शहर में लोग पारिवारिक विवाद, प्रेम प्रसंग, बेरोजगारी समेत अन्य कारणों से आत्महत्या कर रहे है. यह चिंता का विषय है.  

Tags:Jamshedpur newsSuicide in JamshedpurJharkhandJharkhand crime newsJamshedpur crime newsTatanagarBistupur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.