✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में एक और घोटाला! कहां चला गया 1300 करोड़, सरकार के पास हिसाब नहीं, भाजपा ने की जांच की मांग

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:58:01 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में एक और घोटाले का आरोप भाजपा ने लगाया है. भाजपा ने कोरोना काल में पैसे लूट मामले की जांच की मांग की है. भाजपा ने दावा किया है कि राज्य में आपदा प्रबंधन के 1,300 करोड़ रूपये का घोटाला किया गया है. अमित मंडल ने कहा कि 1,300 करोड़ रूपये सरकार ने डकार लिया है. आपदा के पैसे का घोटाला किया गया है. पैसा कहां गया इस बात की जानकारी किसी को नहीं है. यहां तक कि सरकार के किसी ऑडिट रिपोर्ट में भी जानकारी नहीं है. स्वास्थ्य विभाग के 700 करोड़ और कृषि के 600 करोड़ रूपये लूटने का काम किया गया है.

उन्होंने कहा कि, यह पैसा उस समय लूटा गया जब आपदा फैली हुई थी. हर तरफ चीख-पुकार मची थी ऐसे में आपदा को अवसर में बदलने का काम किया गया है. ये पैसा जिलों को भेजा गया तो आखिर कितना पैसा किस जिले में गया और उसकी रिपोर्ट क्या थी, क्या इस बात की जानकारी नहीं ली गई. कृषि के क्षेत्र में 600 करोड़ रूपये खर्च किये गए. अब इसका जवाब देने की जरूरत है कि किसानों के बीच कितने पैसे बांटे गए.

अमित मंडल ने कहा कि आपदा का पैसा केंद्र सरकार देती है. ऐसे में पिछले पैसे का हिसाब देने के बाद ही नया पैसा भेजा जाता है. अब सरकार ने 1,300 करोड़ रूपये को लूट कर जनता को मरने के लिए छोड़ दिया है. अगर राज्य में कोई आपदा आती है तो राज्य सरकार यहां के लोगों को मरने के लिए छोड़ देगी. केंद्र सरकार को या अपने किसी रिपोर्ट में 1,300 करोड़ के पैसे का कहीं जिक्र नहीं है.

उन्होंने कहा कि ऐसे में 16वें वित्त की राशि रुक जाएगी, जिसका असर राज्य में देखने को मिलेगा. अगर राज्य में कोई आपदा आती है तो उससे निपटने के लिए आपके पास पैसा नहीं होगा. आखिर अब राज्य सरकार को जवाब देने की जरुरत है कि पैसा क्या हुआ और अगर अधिकारियों ने घोटाला किया है तो इसपर जांच करा कर क्या कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड में एक और घोटाला1300करोड़ का घोटालाभाजपाभाजपा विधायक अमिट मंडलहेमंत सरकारभाजपा विधायकसीएम हेमंत सोरेनकोरोना काल पैसा लूटरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateAnother scam in Jharkhand1300 crore scamBJPBJP MLA Amit MandalHemant SarkarBJP MLACM Hemant SorenCorona period money lootedRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.