✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में एक और घोटाला : एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में E - रिक्सा में डीजल तो 19 हजार रुपये पर प्लेट खिलाया खाना ! मचा बवाल पढिए पूरा खेल  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:18:39 AM

रांची(RANCHI):  झारखंड में हर दिन एक नया घोटला..अभी जमीन घोटाला,टेंडर और अवैध खनन घोटाले की जांच चल ही रही है कि अब एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में घोटले का मामला सामने आ रहा है. मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक इस गेम में ई रिक्सा के नाम पर डीजल का बिल बनाया गया तो खाने की थाली 19 हजार रुपये में परोसी गई. खबर सामने आने के बाद भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है.सांसद निशिकांत दुबे ने खेल विभाग से जुड़े मंत्री के होटवार जाने की भविष्यवाणी कर कर दी तो प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे बिहार के चारा घोटाले से तुलना कर दिया है.        

बाबूलाल का सनसनी खेज खुलासा     

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड खेल मंत्रालय ने भी 'खेला' कर दिया है.  अखबार में छपी खबर के हवाले से उन्होंने कहा कि  झारखंड में विगत वर्ष 2023 में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन में तत्कालीन बिहार के चर्चित चारा घोटाले के तर्ज पर राज्य के खेल निदेशालय ने करोड़ों का घोटाला किया है. कहा कि पेट्रोल कार में डीजल डालने के बिल का भुगतान कर दिया गया. बैट्री से संचालित ई रिक्शा में भी डीजल भरने के बिल का भुगतान कर दिया गया.इतना ही नहीं 19 हजार रुपये प्रति प्लेट की थाली का बिल भुगतान किया गया.  जो सबसे महंगे होटल के रेट से भी कई गुना ज्यादा है.

निशिकांत भी हुए हमलावर 

वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी एक ट्वीट किया है. जिसमें इस घोटाले की जांच ईडी से करने की मांग की है. निशिकांत दुबे ने सीधे मंत्री हाफ़िजूल हसन को निशाने पर लिया है.उन्होंने होटवार जाने की भी बात कह डाली है.

अब साफ है कि तथ्य सामने आए है. इसकी जांच होगी तो कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. बताया जा रह कि डीजल के गाड़ी में पेट्रोल का भुगतान किया गया, बैट्री से संचालित ई रिक्शा वाहन में डीजल भरने का भुगतान किया गया है, इतना ही नहीं खेल के दौरान इस्तेमाल हुए एलईडी और अन्य उपकरण के भी अधिक पैसे भुगतान किए गए है.  बता दे कि झारखंड में   एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हुआ था. यह पहला मौका था जब हॉकी का बड़ा मुकाबला रांची में हो रहा हो.पूरी रांची को दुल्हन की तरह सजाया गया. सभी विदेशी खिलाड़ियों के स्वागत से लेकर ठहरने और अन्य व्यवस्था भी कराई गई थी. इस दौरान पूरा मैच मरंड गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्ट्रो टर्फ में खेला गया था.              

 

Tags:jharkhand women's asian championship trophy 2023jharkhand women's asian champion trophy 2023women's asian hockey championship ranchi jharkhandasian women's hockey championship 2023jharkhand women's asian champions trophy ranchi 2023jharkhand women's asian champions trophy 🏆 2023 ranchiwomen's asian championship trophy.23jharkhand women's asian champion trophy 🏆 ranchi 2013current affairs jharkhand 2023jharkhand current affairs today 2023#jharkhandsports cardssportssports card investingsports bettingsports cardsports card scaminvesting in sports cardssports card investorsports betting greatest scamsports scamssports newsflipping sports cardssports cards scamscamis sports betting a scamsports betting scamsports card scamstyt sportstmz sportssports gamblingsports card flippingsports picksscam artistssports betting explainedsports cards investorsjharkhand newsjharkhandjharkhand chief ministerhemant soren jharkhandjharkhand hemant sorenjharkhand cm hemant sorenhemant soren jharkhand newsjharkhand hemant soren newsjharkhand mining scamwest bengal jharkhand mla caughtillegal mica mining in jharkhandjharkhand land scam casejharkhand national games scamthree mla in jharkhandjharkhand cash scandaljharkand cm hemant sorenillegal mining in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.