✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फिर हत्या से दहला धनबाद का ये इलाका, चाकू मारकर युवक की निर्मम हत्या, पढ़ें वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:22:25 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले के बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र के भूतगड़िया में रविवार देर रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान चांदमारी निवासी गणेश भुइया के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गणेश अपने ससुराल भूतगड़िया मेहमान के रूप में आया हुआ था. इसी दौरान आपसी विवाद में जामाडोबा निवासी प्रिंस कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया.

घटना से इलाके में अफरा-तफरी

हमले में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. रात लगभग 2:30 बजे तक गांव में तनावपूर्ण माहौल रहा.सूचना मिलने पर बोर्रागढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया. इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी प्रिंस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया.

खाना खाकर घर से टहलने निकला था युवक

मृतक के ममेरे भाई चंदन भुइया ने बताया कि गणेश लगभग एक साल से ससुराल में रहकर रोजी-रोटी कमा रहा था. रविवार रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद टहलने निकला था, तभी यह घटना घटी. परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान योजनाबद्ध तरीके से गणेश की हत्या की गई है. फिलहाल शव को SNMMCH में रखा गया है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:crime news dhanbaddhanbad crime newsdhanbad crime news aaj kadhanbad latest crime newsdhanbad crime latest newsdhanbad crimedhanbad newscrime in dhanbadcrime newsdhanbad live newsdhanbad crime livecrime news channeldhanbad police newslatest news dhanbadjharkhand crime newsdhanbad crime patroldhanbad crime khabardhanbad crime updatedhanbad crime reportdhanbad jail newsdhanbad news livedhanbad news todaydhanbad hindi newsdhanbad today newsdhanbad viral newsTrending newsViral newsJharkhandDhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.