✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

RANCHI: जमीन घोटाले में होटवार पहुंचे एक और JMM नेता, तीन जमीन कारोबारी भी भेजे गए जेल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:09:27 AM

रांची(RANCHI):  झारखंड में जमीन घोटाले के मामले में ईडी की जांच तेज है. ताबड़तोड़ छापेमारी और गिरफ़्तारी से घोटाले बाजों में हड़कंप मचा हुआ है. अब फिर चार लोगों को ईडी ने गिरफ्तार कर हेल भेज दिया है. मंगलवार को रांची में चार ठिकानों पर ईडी की दबिश देखी गई. देर रात झामुमो नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और इरशाद को हिरासत में ले लिया था. जिसके बाद बुधवार को सभी को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा भेज दिया है. अब रिमांड पर सुनवाई 18 अप्रैल को होगी. ईडी की ओर से सात दिनों की रिमांड की मांग की गई है.                   

अंतु तिर्की के बरियातू स्तिथ आवास पर ईडी की एक बड़ी टीम मंगलवार की सुबह आठ बजे पहुँची थी. करीब 13 घंटे तक घर में तलाशी ली गई. इस छापेमारी में अंतु के घर से कई अहम दस्तावेज ईडी ने बरामद किया है. इसके अलावा डिजिटल गैजेट्स को भी जब्त कर अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि अंतु और जमीन दलाल मोहम्मद सद्दाम के बीच पैसे की लेन देन हुई है. जमीन कब्जे को लेकर दस्तावेज संबंधित लेन देन किया गया है. इस लेन देन के बारे में खुद सद्दाम ने ईडी के सामने कबूला है.

सूत्रों की माने तो प्रिय रंजन, बिपिन सिंह और शेखर कुशवाहा जमीन हेरा फेरी करने का एक सिंडिकेड चला रहा था. इस सिंडीकेट में तीनों के साथ मोहम्मद सद्दाम और अफसर अली भी शामिल है. इसमें सभी पर अलग अलग जिम्मेवारी थी कोई अंचल में जाकर जमीन के दस्तावेज को ऑनलाइन करता था तो कोई फर्जी डीड बनवाने का काम करता था. सभी काम के एवज में सभी का बराबर का हिस्सा होता था. चारों के ठिकनों पर ईडी की रेड खत्म होने के बाद अब ईडी के अधिकारी झामुमो नेता अंतु तिर्की जमीन कारोबारी बिपिन सिंह,प्रिय रंजन सहाय और इरशाद को हिरासत में ले लिया था. इससे साफ है कि अंतु और बिपिन के ठिकानों पर कई ऐसे दस्तावेज मिले थे जिसका जवाब उनके पास मौजूद नहीं रहा होगा. जिसके बाद चारो को हिरासत में लिया गया था. अब सभी के दस्तावेज की गहन  जांच होगी साथ ही मोबाईल और अन्य डिजिटल उपकरण के डेटा रिकवर करने की कार्रवाई शुरू होगी. जिसके बाद आगे और भी कार्रवाई ईडी की दिख सकती है

Tags:jharkhand newsranchi land scamjharkhand land scamjharkhand cm hemant sorenjharkhandjharkhand land scam casejharkhand hemant soren newshemant soren jharkhandjharkhand hemant sorenland scam caseland scamland scam in jharkhandhemant soren jharkhand newsed summons jharkhand cm hemant sorened raid in jharkhandjharkand cm hemant sorenjharkhand chief ministerjharkhand news in hindijharkhand scamjharkhand army land scamlAND SCAMJharkahndJharkhandjmm leader arrestd by eded arrest jmm leader

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.