☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING : देवघर में एक और साइबर अपराधी गिरोह का खुलासा, 14 शातिर अपराधी गिरफ्तार

BREAKING : देवघर में एक और साइबर अपराधी गिरोह का खुलासा, 14 शातिर अपराधी गिरफ्तार

देवघर ( DEOGHAR) -    देवघर  पुलिस को एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साइबर अपराधियों के एक बड़े गैंग का उद्भेदन करने में सफलता मिली है..सूचना के आधार पर पत्थड्डा थाना अंतर्गत  अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 14 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है..पुलिस ने सभी को खेत बहियार से  गिरफ्तार किया है. लोगों को मैसेज के माध्यम से कैशबैक का लालच देते थे,ATM कार्ड या KYC अपडेट,ई वालेट,गूगल के रिमोट एक्सेस एप को डाउनलोड, फ़र्ज़ी बैंक अधिकारी बनकर इनके द्वारा लोगों से जानकारी ले ली जाती थी.  फिर बड़े चालाकी से उनके खाता से रक़म ट्रांसफर कर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इनके पास से पुलिस ने 15 मोबाइल फोन और 23 सिम कार्ड बरामद की हैं. पूरी जानकारी देते हुए देवघर के साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा लगातार लोगों को फ़ोन कर उन्हें अपना निशाना बनाया जा रहा था. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी से गहन पूछताछ कर उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ली जा रही है..

रिपोर्ट - रितुराज सिंहा, देवघर

Published at: 18 Aug 2022 12:49 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.