☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद में फिर दुखद हादसा: नहर में डूबा किशोर, तलाश जारी, नहाने के दौरान हुआ हादसा

हुसैनाबाद में फिर दुखद हादसा: नहर में डूबा किशोर, तलाश जारी, नहाने के दौरान हुआ हादसा

पलामू(PALAMU): छठ महापर्व के बीच हुसैनाबाद क्षेत्र से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. सोमवार की शाम बिशुनपुर गांव के चौड़ा पुल के पास उत्तर कोयल मुख्य नहर में एक 16 वर्षीय किशोर के डूब गया है. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद अंचल अधिकारी पंकज कुमार, देवरी ओपी पुलिस एवं हुसैनाबाद थाना की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

 ग्रामीणों के अनुसार डूबा हुआ युवक हुसैनाबाद क्षेत्र के फातिमाचक गांव में अपने ननिहाल आया हुआ था.डूबा किशोर बिशुनपुर गांव निवासी केशवर चौहान का नाती है.घटना के वक्त किशोर कुछ अन्य लड़कों के साथ नहर पुल से कूदकर स्नान कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाने के दौरान वह तेज धार में बह गया, जबकि कई लोगों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की.लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे बचा नहीं सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब किशोर का पता नहर का पानी बंद होने के बाद ही चल पाएगा.

गौरतलब है कि एक दिन पहले खरना के दिन भी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव में तीन युवकों की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई थी.इनमें दो युवक रिश्तेदार के यहां बिहार से आए थे, जबकि एक स्थानीय निवासी था। लगातार दो दिनों में हुई डूबने की घटनाओं से क्षेत्र में मातम का माहौल है.

रिपोर्ट:जफ़र हुसैन

Published at:27 Oct 2025 03:48 PM (IST)
Tags:Another accident in Hussainabad: Teenager drowns in canalsearch continuesaccident occurred while bathingJaplahussainabadkoyal naharjapla newshussainabad news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.