✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड पहुंचे भाजपा के फ़ायर ब्राण्ड नेता कपिल मिश्रा बोले- खास समुदाय की पक्षधर है हेमंत सरकार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:50:28 AM

देवघर (DEOGHAR): दुमका की बेटी की मौत मामले में पूरे देश में आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए भाजपा प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच बुधवार को भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा हवाई मार्ग से दिल्ली से देवघर पहुंचे. एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. तीनों नेताओं ने एक स्वर में मृतिका के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने तक आंदोलन करने की बात कही. तीनों सांसदों ने झारखंड की हेमंत सरकार पर खास समुदाय और समाज को बचाने का आरोप लगाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं. तीनों अपने समर्थकों के साथ दुमका के लिए रवाना हो गए हैं.

क्या था मामला

दुमका में पिछले दिनों अंकिता नाम की लड़की को शाहरुख नामक युवक द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी. स्थानीय उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था. जहां पिछले दिनों इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मौत के बाद राजनीति शुरू हो गई. इसके आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए आंदोलन लगातर किया जा रहा है. दुमका से शुरू आंदोलन राज्य के कई जिलों में पहुंचा. मौत के बाद से लगातार धरना प्रदर्शन, पुतला दहन विभिन्न संगठनों की तरफ से किया जा रहा है. मृतिका को न्याय दिलाने के लिए भाजपा खुलकर सामने आ गई है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.